Table of Contents
Toggleकिसान कविता
नहीं हुआ है अभी सवेरा पूरब की लाली पहचान चिड़ियों के जगने से पहले खाट छोड़ उठ गया किसान।
खिला-पिलाकर, बैलों को ले करने चला खेत पर काम। नहीं कभी त्योहार, न छुट्टी है उसको आराम हराम।
तपती गर्मी धरती के जलते तवे की तरह चलती है। फिर भी किसान आराम न करके खेत पर काम करता है।
बादल गरज रहे गड़-गड़-गड़ बिजली चमक रही चम-चम। मूसलधार बरसता पानी जरा न रुकता लेता दम।
हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं घर से बाहर निकले कौन ? फिर भी आग जला, खेतों की रखवाली करता वह मौन।
है किसान को चैन कहाँ, वह करता रहता हरदम काम। सोचा नहीं कभी भी उसने घर पर रह करना आराम।
.किसान कविता का व्यख्या :

किसान (कक्षा 3 की कविता) – विस्तृत व्याख्या (लगभग 500 शब्द)
“किसान” कविता में कवि किसान के कठिन परिश्रम और उसके त्याग का बहुत सुंदर वर्णन करते हैं।
इस कविता के माध्यम से कवि बताना चाहते हैं कि किसान कितना मेहनती और कर्मठ होता है। वह दिन-रात मेहनत करके खेतों में अनाज उगाता है, जिससे हम सभी को भोजन मिलता है।
कवि कहते हैं कि किसान बहुत जल्दी उठ जाता है। जब पूरब दिशा में सूरज की लालिमा भी नहीं फैली होती और जब चिड़ियाँ भी नहीं जागी होतीं, तब किसान अपनी खाट से उठ जाता है। इसका अर्थ है कि किसान बहुत अनुशासित और मेहनती होता है। वह सुबह-सुबह अपने काम में लग जाता है, क्योंकि खेती का काम समय पर करना बहुत जरूरी होता है।
उठने के बाद किसान सबसे पहले अपने बैलों को चारा खिलाता है। बैल किसान के सच्चे साथी होते हैं, क्योंकि वे खेत जोतने और खेती के कई कामों में किसान की मदद करते हैं। किसान अपने बैलों की अच्छी तरह देखभाल करता है और उन्हें लेकर खेतों में काम करने चला जाता है। किसान के लिए काम ही सबसे बड़ा धर्म है।
वह त्योहारों के दिनों में भी आराम नहीं करता। जब बाकी लोग त्योहार मनाते हैं, तब भी किसान अपने खेतों की देखभाल करता रहता है। उसके लिए आराम करना मानो हराम के समान है।
कवि आगे बताते हैं कि गर्मी के मौसम में जब धरती तपने लगती है और गर्म हवा यानी लू चलती है, तब भी किसान बिना आराम किए खेतों में काम करता रहता है। तेज धूप और गर्मी के बावजूद वह अपने काम से पीछे नहीं हटता, क्योंकि उसे पता है कि अगर वह मेहनत नहीं करेगा तो फसल अच्छी नहीं होगी।
बरसात के मौसम में भी किसान का परिश्रम कम नहीं होता। जब आसमान में काले बादल छा जाते हैं, बादल गरजते हैं, बिजली चमकती है और तेज बारिश होती है, तब भी किसान खेतों में काम करता रहता है। बारिश में भीगते हुए भी वह बीज बोता है और फसल की देखभाल करता है, ताकि अच्छी पैदावार हो सके।
सर्दी के मौसम में जब ठंडी हवा चलती है और लोगों के हाथ-पाँव ठिठुरने लगते हैं, तब भी किसान अपने खेतों की रखवाली करता है। जब अधिकांश लोग ठंड के कारण घर से बाहर नहीं निकलते, तब किसान चुपचाप खेतों में आग जलाकर बैठता है और अपनी फसल की रक्षा करता है, ताकि कोई जानवर या पक्षी उसे नुकसान न पहुँचा सके।
इस प्रकार किसान को कभी चैन और आराम नहीं मिलता। वह हर समय अपने काम में लगा रहता है। वह अपने बारे में नहीं सोचता, बल्कि पूरे समाज और देश के लिए मेहनत करता है। उसकी मेहनत से ही हमें अन्न मिलता है और हमारा जीवन चलता है।
इस कविता के माध्यम से कवि हमें यह संदेश देते हैं कि हमें किसानों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे बहुत मेहनत करते हैं और हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं। किसान वास्तव में हमारे देश की रीढ़ होते हैं।
.किसान कविता का short question /ans
१.१.खाट छोड़कर कौन गया ?
उत्तर: किसान ।
१.२. किसान क्या करने चला ?
उत्तर:खेत पर काम।
१.३. जिस जमीन पर खेती की जाती है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर:खेत।
१.४. जाड़े के पहले कौन सी ऋतु आती है ?
उत्तर:वर्षा।
१.५. कुछ फसलों के नाम बताओ।
उत्तर:धान, गेहूं ,जवार और बाजार आदि ।
.किसान कविता का long question /ans
२.१. किसान किसे कहते हैं?
उत्तर: जो खेत पर काम करते हैं उसे किसान कहते हैं ।
२.२. किसान क्या उपजाता है?
उत्तर: अनाज ।
२.३.किसान कविता में पूरब में लाली कब छाती है?
उत्तर: सुबह सूरज निकलने के पहले पूरब में लाली छाती है ।
२.४. किसान को छुट्टी क्यों नहीं मिलती ?
उत्तर: क्योंकि किसान अनाज उगता है उसी से संपूर्ण संसार का पालन होता है।
२.५. किसान कविता में बरसात के मौसम में किसान कौन सी फसल लगाता है?
उत्तर:बाजरा, तिल ,मूंग आदि।
२.६. खेती करने के लिए हमें किन-किन चीजों की जरूरत होती है? किसी बड़े व्यक्ति से पूछकर लिखो।
उत्तर : खेती करने के लिए हमें जमीन, हाल, ट्रैक्टर ,कुदाल, आदि की जरूरत होती है।
२.७. इस कविता से हमें कौन सी सिख मिलती हैं ?
उत्तर : इस कविता से हमे कठीन परिश्रम करके अपने मंज़िल को पाने की सिख मिलती है।
२.८.कविता में एक शब्द आया है “त्योहार ” कुछ त्योहार के नाम लिखो ?
उत्तर :हमारे देश में निम्न्लिखित त्यौहार होते है जैसे ईद ,बकरीद ,मुहर्रम ,होली और दिवाली आदि।
किसान कविता का importance question
चिडियो के जागने से पहले कौन उठ गया ?
उत्तर :चिडियो के जागने के पहले किसान उठ गया।
बैलो को ले किसान कहाँ गया ?
उत्तर : बैलो को ले किसान खेत गया।
किसान कविता ने किसको छुट्टी नहीं मिलती ?
उत्तर :किसान सम्पूर्ण संसार का पालनहर है इसलिए किसान को छुट्टी नहीं मिलती है।
धरती किसके सामान जलती हैं ?
उत्तर :धरती तवा सामान जलती है।
बदल कैसे गरज रहे है ?
उत्तर :बदल गड़ -गड़ -गड़ गरज रहे रहे है।
कौन ठण्ड में खेत की रखवाली किस प्रकार करता है ?
उत्तर :किसान खेत की रखवाली ठण्ड में आग जला कर करता है।
किसको चैन नहीं है ?
उत्तर :किसान को चैन नहीं है।
किसान क़्या नहीं सोचता हैं ?
उत्तर :किसान आराम करने को नहीं सोचता है।
notice:-किसान class -3 की कविता है। इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के पाठबहार पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।



