Table of Contents
Toggleकिसान कविता
नहीं हुआ है अभी सवेरा पूरब की लाली पहचान चिड़ियों के जगने से पहले खाट छोड़ उठ गया किसान।
खिला-पिलाकर, बैलों को ले करने चला खेत पर काम। नहीं कभी त्योहार, न छुट्टी है उसको आराम हराम।
तपती गर्मी धरती के जलते तवे की तरह चलती है। फिर भी किसान आराम न करके खेत पर काम करता है।
बादल गरज रहे गड़-गड़-गड़ बिजली चमक रही चम-चम। मूसलधार बरसता पानी जरा न रुकता लेता दम।
हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं घर से बाहर निकले कौन ? फिर भी आग जला, खेतों की रखवाली करता वह मौन।
है किसान को चैन कहाँ, वह करता रहता हरदम काम। सोचा नहीं कभी भी उसने घर पर रह करना आराम।
.किसान कविता का व्यख्या :
किसान कक्षा ३ की कविता है। किसान कविता में कवि किसान की कठिन परिश्रम का वर्णन करते हुए कहते है कि पूरब में लाली छाने के पहले ,चिड़िया के जागने के पहले खटिया से उठ गया है।
किसान बेलों को चारा डालता है। और उनको लेकर काम में जाता है।वह त्योहारों में भी छुट्टी नहीं मनाता।आराम उसके लिए हराम है।
गरम के मौसम में जब धरती जलती है।लू चलती है , तब भी किसान बिना आराम कियेखेत पर काम करता है
बरसात के मौसम में जब बादल गरजते है। बिजलियाँ चमकती है। तेज बारिश में भी किसान काम करता है।
ठण्ड के मौसम में हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं। कोई भी घर से बाहर नहीं निकलता है। फिर भी किसान मौन होकर ,आग जला, खेतों को रखवाली करता है।
उसको को चैन-सुकून नहीं रहता है। वह रहता हरदम काम। वह कभी भी घर पर आराम करने को नहीं सोचता है।
.किसान कविता का short question /ans
१.१.खाट छोड़कर कौन गया ?
उत्तर: किसान ।
१.२. किसान क्या करने चला ?
उत्तर:खेत पर काम।
१.३. जिस जमीन पर खेती की जाती है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर:खेत।
१.४. जाड़े के पहले कौन सी ऋतु आती है ?
उत्तर:वर्षा।
१.५. कुछ फसलों के नाम बताओ।
उत्तर:धान, गेहूं ,जवार और बाजार आदि ।
.किसान कविता का long question /ans
२.१. किसान किसे कहते हैं?
उत्तर: जो खेत पर काम करते हैं उसे किसान कहते हैं ।
२.२. किसान क्या उपजाता है?
उत्तर: अनाज ।
२.३.किसान कविता में पूरब में लाली कब छाती है?
उत्तर: सुबह सूरज निकलने के पहले पूरब में लाली छाती है ।
२.४. किसान को छुट्टी क्यों नहीं मिलती ?
उत्तर: क्योंकि किसान अनाज उगता है उसी से संपूर्ण संसार का पालन होता है।
२.५. किसान कविता में बरसात के मौसम में किसान कौन सी फसल लगाता है?
उत्तर:बाजरा, तिल ,मूंग आदि।
२.६. खेती करने के लिए हमें किन-किन चीजों की जरूरत होती है? किसी बड़े व्यक्ति से पूछकर लिखो।
उत्तर : खेती करने के लिए हमें जमीन, हाल, ट्रैक्टर ,कुदाल, आदि की जरूरत होती है।
२.७. इस कविता से हमें कौन सी सिख मिलती हैं ?
उत्तर : इस कविता से हमे कठीन परिश्रम करके अपने मंज़िल को पाने की सिख मिलती है।
२.८.कविता में एक शब्द आया है “त्योहार ” कुछ त्योहार के नाम लिखो ?
उत्तर :हमारे देश में निम्न्लिखित त्यौहार होते है जैसे ईद ,बकरीद ,मुहर्रम ,होली और दिवाली आदि।
किसान कविता का importance question
चिडियो के जागने से पहले कौन उठ गया ?
उत्तर :चिडियो के जागने के पहले किसान उठ गया।
बैलो को ले किसान कहाँ गया ?
उत्तर : बैलो को ले किसान खेत गया।
किसान कविता ने किसको छुट्टी नहीं मिलती ?
उत्तर :किसान सम्पूर्ण संसार का पालनहर है इसलिए किसान को छुट्टी नहीं मिलती है।
धरती किसके सामान जलती हैं ?
उत्तर :धरती तवा सामान जलती है।
बदल कैसे गरज रहे है ?
उत्तर :बदल गड़ -गड़ -गड़ गरज रहे रहे है।
कौन ठण्ड में खेत की रखवाली किस प्रकार करता है ?
उत्तर :किसान खेत की रखवाली ठण्ड में आग जला कर करता है।
किसको चैन नहीं है ?
उत्तर :किसान को चैन नहीं है।
किसान क़्या नहीं सोचता हैं ?
उत्तर :किसान आराम करने को नहीं सोचता है।
notice:-किसान class -3 की कविता है। इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के पाठबहार पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।