Table of Contents
Toggleमानचित्र
मानचित्र — आसान भाषा में समझिए (Class 6 Level)
जब हमें किसी स्थान का रास्ता, दिशा या दूरी जाननी होती है, तब हम मानचित्र (Map) का उपयोग करते हैं।
मानचित्र किसी स्थान का छोटा चित्र होता है, जिसमें सड़क, नदी, शहर, गाँव आदि दिखाए जाते हैं।
मानचित्र क्या है?
पृथ्वी या उसके किसी भाग का छोटे रूप में बनाया गया चित्र मानचित्र कहलाता है।
उदाहरण—
- भारत का मानचित्र
- विश्व का मानचित्र
- गाँव या शहर का मानचित्र
मानचित्र का महत्व
- रास्ता खोजने में मदद
- दिशा जानने में सहायता
- दूरी पता चलती है
- देश, राज्य और शहर की जानकारी मिलती है
मानचित्र के प्रकार
1. प्राकृतिक मानचित्र
इसमें प्राकृतिक चीजें दिखाई जाती हैं—
- पर्वत
- नदी
- मैदान
- जंगल
2. राजनीतिक मानचित्र
इसमें देश, राज्य, राजधानी और सीमाएँ दिखाई जाती हैं।
जैसे—
- भारत के राज्य
- राजधानी
- पड़ोसी देश
3. विषय आधारित मानचित्र
किसी विशेष विषय को दिखाने वाले मानचित्र।
जैसे—
- वर्षा मानचित्र
- जनसंख्या मानचित्र
- सड़क मार्ग मानचित्र
ग्लोब क्या है?
पृथ्वी का छोटा गोल मॉडल ग्लोब कहलाता है।
ग्लोब से हमें—
- महाद्वीप
- महासागर
- देशों की स्थिति
समझने में सहायता मिलती है।
मानचित्र के मुख्य तत्व
1. दिशा
मानचित्र में दिशा बताने के लिए उत्तर दिशा का चिन्ह बनाया जाता है।
मुख्य दिशाएँ—
| दिशा | अंग्रेजी |
|---|---|
| उत्तर | North |
| दक्षिण | South |
| पूर्व | East |
| पश्चिम | West |
2. स्केल (माप)
Scale=मानचित्र पर दूरीवास्तविक दूरी\text{Scale} = \frac{\text{मानचित्र पर दूरी}}{\text{वास्तविक दूरी}}Scale=वास्तविक दूरीमानचित्र पर दूरी
मानचित्र में वास्तविक दूरी को छोटा करके दिखाया जाता है।
इसी अनुपात को स्केल कहते हैं।
उदाहरण—
यदि मानचित्र में 1 सेमी = 5 किमी हो, तो इसका मतलब है कि मानचित्र का 1 सेमी वास्तव में 5 किमी के बराबर है।
3. निर्देशिका (Legend)
मानचित्र में उपयोग किए गए चिन्हों और रंगों का अर्थ बताने वाली सूची को निर्देशिका कहते हैं।
जैसे—
- नीला रंग → जल
- हरा रंग → मैदान
- भूरा रंग → पर्वत
कम्पास क्या है?
दिशा पता करने वाले यंत्र को कम्पास कहते हैं।
इसका चुंबकीय कांटा हमेशा उत्तर दिशा दिखाता है।
मानचित्र और ग्लोब में अंतर
| मानचित्र | ग्लोब |
|---|---|
| समतल होता है | गोल होता है |
| ले जाना आसान | ले जाना कठिन |
| छोटे क्षेत्र दिखा सकते हैं | पूरी पृथ्वी दिखती है |
🟢 मानचित्र का MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न):
1.मानचित्र में उत्तर दिशा किस चिन्ह से दर्शाई जाती है?
a) कम्पास b) घूर्णा c) आकाश d) सूर्य
उत्तर: a) कम्पास
2.प्राकृतिक विषयों को दर्शाने वाला मानचित्र क्या कहलाता है?
a) राजनीतिक मानचित्र b) विषयवस्तु मानचित्र c) प्राकृतिक मानचित्र d) जलवायु मानचित्र
उत्तर: c) प्राकृतिक मानचित्र
3.ग्लोब क्या है?
a) एक नक्शा b) पृथ्वी का प्रतिरूप c) एक चित्र d) दिशा सूचक
उत्तर: b) पृथ्वी का प्रतिरूप
4.मानचित्र पर नीला रंग किसका प्रतीक है?
a) पर्वत b) मैदान c) जल d) रेगिस्तान
उत्तर: c) जल
🟢 मानचित्र का Fill in the blanks (रिक्त स्थान भरें):
- _______ पृथ्वी का छोटा मॉडल होता है।
उत्तर: ग्लोब - दिशा सूचक यंत्र को _______ कहते हैं।
उत्तर: कम्पास - प्राकृतिक मानचित्र में _______ और नदियों को दर्शाया जाता है।
उत्तर: पर्वत - स्केल के माध्यम से _______ दूरी मापी जाती है।
उत्तर: वास्तविक - मानचित्र बनाने की विद्या को _______ कहते हैं।
उत्तर: कार्टोग्राफी
🟢मानचित्र का True or False (सही या गलत):
- ग्लोब को हर समय अपने साथ ले जाना आसान है।
उत्तर: गलत - ध्रुवतारा उत्तर दिशा को दर्शाता है।
उत्तर: सही - मैप शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई है।
उत्तर: सही - स्केल के बिना दूरी मापना संभव है।
उत्तर: गलत
🟢मानचित्र का Short Answer Questions (लघु उत्तरीय प्रश्न):
1.मानचित्र किसे कहते हैं?
उत्तर: पृथ्वी के किसी अंचल को समतल कागज पर लघु रूप में दर्शाने वाले चित्र को मानचित्र कहते हैं।
2.कम्पास क्या है?
उत्तर: कम्पास एक दिशा सूचक यंत्र है, जिसका चुंबकीय सुई उत्तर दिशा को दर्शाता है।
3.ग्लोब और मानचित्र में क्या अंतर है?
उत्तर: ग्लोब त्रि-आयामी होता है और मानचित्र द्वि-आयामी। ग्लोब से पृथ्वी की आकृति बेहतर समझ में आती है जबकि मानचित्र से विस्तृत जानकारी मिलती है।
4.मानचित्र का स्केल क्या दर्शाता है?
उत्तर: स्केल मानचित्र पर दूरी और वास्तविक दूरी का अनुपात दर्शाता है।
🟢मानचित्र का Long Answer Questions (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न):
1.मानचित्र के मुख्य घटकों की चर्चा कीजिए।
उत्तर: मानचित्र के मुख्य घटक हैं:
- स्केल: मानचित्र पर दूरी को वास्तविक दूरी में बदलने का अनुपात।
- दिशा: उत्तर दिशा का चिन्ह और उससे जुड़ी दिशाएं।
- प्रतीक चिन्ह: जल, पर्वत, मैदान, वन, सड़क, आदि को दर्शाने के लिए विभिन्न रंग और चिन्ह।
- निर्देशिका: प्रतीक चिन्हों का विवरण।
2.ग्लोब और मानचित्र का महत्व बताइए।
उत्तर: ग्लोब पृथ्वी का वास्तविक आकार दिखाता है, जिससे महासागर, देश, महादेश की स्थिति समझ में आती है। परंतु इसका प्रयोग सीमित है। मानचित्र अधिक विवरण प्रदान करता है और किसी भी क्षेत्र की विस्तृत जानकारी देता है, जैसे जलवायु, जनसंख्या, वनस्पति आदि।
3.दिशा ज्ञात करने के विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: दिशा ज्ञात करने के लिए:
- कम्पास का प्रयोग किया जाता है।
- दिन में सूर्य की दिशा से भी जाना जा सकता है (पूर्व में उदय होता है)।
- रात में ध्रुवतारा उत्तर दिशा में होता है।
- मानचित्र पर उत्तर दिशा का चिन्ह देखकर अन्य दिशाओं का ज्ञान होता है।
notice : इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के हमारी पृथ्वी , class -6 की पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।






