educatedindia786.com

Amazon

"Love Amazon? Shop through our link and help Educated India empower more students — no extra cost to you!"

वायु प्रदूषण by educatedindia786
educatedindia786.com

Flipkart

"Flipkart fan? Click our link before you buy and support quality education with every purchase!"

वायु प्रदूषण

वायु-प्रदूषण — सरल नोट्स

वायु-प्रदूषण क्या है?

जब हवा में धुआँ, धूल, जहरीली गैसें और हानिकारक पदार्थ मिल जाते हैं, तब हवा दूषित हो जाती है। इसे वायु-प्रदूषण कहते हैं।


वायु प्रदूषक (Air Pollutants)

वे पदार्थ जो वायु को दूषित करते हैं, वायु प्रदूषक कहलाते हैं।

मुख्य प्रदूषक

  • कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)
  • कार्बन मोनोऑक्साइड (CO)
  • सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂)
  • नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx)
  • धूलकण
  • धुआँ
  • CFC गैस
  • रासायनिक पदार्थ

वायु प्रदूषण के कारण

1. वाहनों का धुआँ

बस, ट्रक, कार, बाइक आदि से धुआँ निकलता है।

2. कारखानों का धुआँ

फैक्ट्रियों की चिमनियों से जहरीली गैसें निकलती हैं।

3. पेड़ों की कटाई

पेड़ कम होने से कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ती है।

4. घरेलू धुआँ

लकड़ी, कोयला, गैस, अगरबत्ती आदि से धुआँ निकलता है।

5. कूड़ा जलाना

कचरा जलाने से जहरीली गैसें फैलती हैं।

6. रासायनिक खाद और कीटनाशक

खेती में प्रयोग होने वाले रसायन वायु को दूषित करते हैं।

7. धूम्रपान

बीड़ी और सिगरेट का धुआँ बहुत हानिकारक होता है।


वायु प्रदूषण के प्रभाव

1. साँस की बीमारी

  • दमा
  • खाँसी
  • फेफड़ों की बीमारी

2. अम्लीय वर्षा (Acid Rain)

कारखानों की गैसें वर्षा के जल में मिलकर अम्ल बनाती हैं।

इससे:

  • पेड़-पौधे नष्ट होते हैं
  • मिट्टी की उर्वरता घटती है
  • ऐतिहासिक इमारतें खराब होती हैं

उदाहरण

ताजमहल


ओजोन परत का नुकसान

CFC गैस ओजोन परत को नुकसान पहुँचाती है।

ओजोन परत हमें सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है।

ओजोन परत के नुकसान से:

  • त्वचा कैंसर
  • आँखों की बीमारी
  • पौधों को नुकसान

ग्रीनहाउस प्रभाव (Greenhouse Effect)

वायु में कुछ गैसें पृथ्वी की गर्मी को बाहर नहीं जाने देतीं।
इससे पृथ्वी का तापमान बढ़ता है।

इसे वैश्विक ऊष्मीकरण (Global Warming) कहते हैं।


वायु प्रदूषण रोकने के उपाय

घर में

  • खिड़कियाँ खुली रखें
  • धूम्रपान न करें
  • मच्छरदानी का उपयोग करें
  • कूड़ादान ढककर रखें

बाहर

  • अधिक पेड़ लगाएँ
  • सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें
  • साइकिल चलाएँ
  • पुरानी गाड़ियों का प्रयोग कम करें
  • कारखानों को शहर से दूर रखें

जन परिवहन के उदाहरण

  • बस
  • ट्रेन
  • मेट्रो
  • ट्राम

इनसे प्रदूषण कम होता है।


Earth Hour

Earth Hour में लोग एक घंटे के लिए बिजली बंद करते हैं ताकि ऊर्जा की बचत हो और प्रदूषण कम हो।


महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर

प्रश्न: वायु प्रदूषण क्या है?

उत्तर: हवा में हानिकारक गैसों और धूल के मिल जाने से वायु प्रदूषण होता है।

प्रश्न: वायु प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: वाहनों और कारखानों का धुआँ।

प्रश्न: अम्लीय वर्षा क्या है?

उत्तर: प्रदूषित गैसों के वर्षा जल में मिलकर अम्ल बनाने से होने वाली वर्षा अम्लीय वर्षा कहलाती है।

प्रश्न: ओजोन परत का क्या कार्य है?

उत्तर: यह सूर्य की हानिकारक किरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है।

प्रश्न: ग्रीनहाउस प्रभाव क्या है?

उत्तर: जब गैसें पृथ्वी की गर्मी को बाहर नहीं जाने देतीं, तो तापमान बढ़ता है। इसे ग्रीनहाउस प्रभाव कहते हैं।

प्रश्न: वायु प्रदूषण कम करने के दो उपाय लिखो।

उत्तर:

  1. अधिक पेड़ लगाना
  2. सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना

🎮वायु प्रदूषण का  MCQ (अबहुविकल्पीय प्रश्न):

1.निम्नलिखित में से कौन-सी गैस वायु को सबसे अधिक प्रदूषित करती है?

a) ऑक्सीजन 

b) नाइट्रोजन

c) कार्बन मोनोऑक्साइड

d) हीलियम

2.वायु प्रदूषण को मापने वाला यंत्र कौन-सा है?

a) बैरोमीटर
b) रेन गेज
c) एयर क्वालिटी मॉनिटर ✅
d) थर्मामीटर

3.निम्नलिखित में से कौन सा वायु प्रदूषण का स्रोत नहीं है?

a) वृक्षारोपण ✅
b) औद्योगीकरण
c) वाहनों का धुआँ
d) दावानल

4.अम्लीय वर्षा का कारण है:

a) ऑक्सीजन

b) हाइड्रोजन

c) सल्फर डाइऑक्साइड

✅ d) हीलियम


✏️वायु प्रदूषण का  (रिक्त स्थान भरें):

  1. वायु में उपस्थित ________ गैस हमारे शरीर के लिए आवश्यक होती है।
    उत्तर: ऑक्सीजन
  2. ________ और नाइट्रोजन ऑक्साइड के मिलने से अम्लीय वर्षा होती है।
    उत्तर: सल्फर डाइऑक्साइड
  3. घर के अंदर वायु प्रदूषण का एक कारण है ________।
    उत्तर: धूपबत्ती या धूम्रपान
  4. शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण ________ है।
    उत्तर: वाहन और कारखाने

✔️वायु प्रदूषण का सही / गलत (True/False):

  1. प्रदूषित वायु से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। ✅
  2. वृक्षों की संख्या बढ़ने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। ❌
  3. धूम्रपान केवल धूम्रपान करने वाले को नुकसान करता है। ❌
  4. ओजोन परत सूर्य की पराबैंगनी किरणों से हमारी रक्षा करती है। ✅

 

 

Product Image

📦 ऑफ़र में शानदार प्रोडक्ट

📲 अभी खरीदें

 

🤔वायु प्रदूषण कालघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions):

1.वायु प्रदूषण क्या है?

उत्तर: वायु में हानिकारक गैसों, धूलकणों और रासायनिक तत्वों की उपस्थिति को वायु प्रदूषण कहा जाता है।

२.वायु प्रदूषण के दो स्रोत बताइए।

उत्तर: वाहन से निकलने वाला धुआँ और कारखानों से निकलने वाली हानिकारक गैसें।

३.घरेलू वायु प्रदूषण के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: मच्छर मारने की धूप और खाना पकाने का धुआँ।

४.अम्लीय वर्षा का प्रभाव क्या होता है?

उत्तर: यह पेड़-पौधों को नुकसान पहुँचाती है और ऐतिहासिक इमारतों को क्षति पहुँचाती है।


📚 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions):

  1. वायु प्रदूषण के कारणों और उसके प्रभावों को विस्तार से समझाइए।

उत्तर: वायु प्रदूषण का मुख्य कारण मानवीय गतिविधियाँ हैं जैसे कि औद्योगिकरण, वाहनों का धुआँ, दावानल, परमाणु विस्फोट, और शहरीकरण। कारखानों से निकलने वाली सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसें वायुमंडल को दूषित करती हैं। इससे सांस की बीमारियाँ, कैंसर, आंखों में जलन जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा, वनों की कटाई और अधिक जनसंख्या भी वायु प्रदूषण को बढ़ाते हैं।

  1. वायु प्रदूषण को कम करने के उपाय बताइए।

उत्तर:

  • जन परिवहन (बस, ट्रेन) का उपयोग करें।
  • धूम्रपान को घर के अंदर रोकें।
  • पेड़ लगाएं और वनों की रक्षा करें।
  • औद्योगिक कचरे को नियंत्रित किया जाए।
  • गैस स्टोव का धुआँ बाहर निकालने के लिए निकास प्रणाली का प्रयोग करें।
  • प्राकृतिक स्रोतों से मिलने वाली ऊर्जा जैसे सौर ऊर्जा का प्रयोग करें।
  1. अम्लीय वर्षा क्या है और यह कैसे होती है?

उत्तर: जब वायुमंडल में उपस्थित सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी गैसें जल वाष्प के साथ मिलती हैं, तो यह एसिड बनाते हैं। यही एसिड जब वर्षा के साथ जमीन पर गिरते हैं, तो उसे अम्लीय वर्षा कहते हैं। इससे मिट्टी की उर्वरता घटती है, जल स्रोत प्रदूषित होते हैं और ऐतिहासिक इमारतें क्षतिग्रस्त होती हैं।

notice : इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के हमारी पृथ्वी  , class -6 की  पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top