Table of Contents
Toggleहमारा राष्ट्रीय झंडा
(Q ) हमारा राष्ट्रीय झंडा के बारे में विस्तार से वर्णन :
.अध्यापक बच्चों को स्वतंत्रता-दिवस और हमारा राष्ट्रीय झंडा के महत्व के बारे में बताते:
अध्यापक : बच्चो ! परसों पंद्रह अगस्त है। यह दिन हमारा स्वतंत्रता- दिवस है। इस दिन पाठशाला में राष्ट्रीय झंडा फहराया जाएगा।
.श्याम पूछता है कि हमारा राष्ट्रीय झंडा क्यों फहराया जाता है:
श्याम:गुरुजी, हम हर वर्ष पंद्रह अगस्त को झंडा क्यों फहराते हैं।
अध्यापक : श्याम, पंद्रह अगस्त हमारा स्वतंत्रता-दिवस है। यह अपने देश के इतिहास में एक सुनहरा दिन है। इस दिन हमारा देश अंगरेजों की दासता से मुक्त हुआ था। सन् १९४७ में इसी दिन अंगरेजों के झंडे के स्थान पर भारत के राष्ट्रीय झंडे को हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लालकिले पर फहराया था। उसी की स्मृति में प्रतिवर्ष पंद्रह अगस्त के दिन गाँव-गाँव और नगर-नगर में यह झंडा फहराया जाता है।
. अमरजीत ने सुना है कि इससे पहले भी आंदोलन किए गए थे:
अमरजीत :गुरुजी, मैंने अपने दादाजी से सुना था कि इससे पहले भी हमारे देश के लोगों ने इसी झंडे के नीचे स्वतंत्रता के लिए आंदोलन किए थे।
मेरे दादाजी सन् १९४२ के आंदोलन की कहानियाँ सुनाया करते हैं। लेकिन उस समय के और आज के झंडे में थोड़ा अन्तर है।
.श्याम पूछता है कि हमारा राष्ट्रीय झंडा में चक्र का चिह्न क्यों है:
अध्यापक: देखो श्याम, दोनों ही झंडे तिरंगे हैं। दोनों में केसरिया, सफेद और हरे रंग हैं, लेकिन आजादी से पहलेवाले झंडे में चरखे का चिह्न था और आज के झंडे में चक्र का चिह्न है।
मोहन : चरखे के स्थान पर चक्र ! ऐसा क्यों ?
अध्यापक : चरखा झंडे के दोनों ओर समान दिखाई नहीं देता था। दूसरी ओर से देखने पर उलटा दिखाई पड़ता था। इस कठिनाई को दूर करने के लिए चरखे का चक्र तो रख लिया गया, शेष भाग हटा दिया गया।
.अध्यापक ने अशोक के धर्म-चक्र के महत्व का वर्णन किया:
राधा : लेकिन चरखे के चक्र और इस चक्र में काफी अंतर है। यह क्यों ?
अध्यापक : तुम्हारी बात बिल्कुल सही है मोहन। यह चक्र अशोक का धर्म-चक्र है। सम्राट अशोक के बारे मैं तो जानते हो। वे भगवान बुद्ध के अनुयायी थे। वे सब धर्मों का समान आदर करते थे। युद्ध की बुराइयों को खूब जानते थे, इसलिए वे शांति एवं धर्म की विजय को श्रेष्ठ समझते थे। वे यह चाहते थे कि सारे संसार में शांति रहे। हमारा देश भी आज यही चाहता है। चक्र यह संदेश भी देता है कि हमें निरंतर आगे विकास की ओर बढ़ते रहना चाहिए। इसलिए अशोक के चक्र को अपनाकर हमने अशोक की उस शांति और निरंतर आगे बढ़ते रहने की परंपरा से अपने आप को जोड़ लिया।
मनीष : तब तो इस चक्र का बड़ा महत्त्व है।

.आजाद : गुरुजी, हमारा राष्ट्रीय झंडा में तीन रंगों का क्या तात्पर्य है :
अध्यापक : आजाद, यह प्रश्न तो तुमने बड़ा अच्छा किया। इस झंडे में सबसे ऊपर केसरिया रंग है। यह रंग वीरता और त्याग का सूचक है। पुराने समय में हमारे वीर योद्धा केसरिया बाना पहनकर शत्रु का, मुकाबला करने युद्धभूमि में जाते थे। इसलिए यह रंग वीरता और त्याग का सूचक बन गया है। अपने झंडे में भी यह रंग या
जॉन : और सफेद रंग ?
करतार : यह रंग शांति का सूचक है। हम किसी से लड़ाई नहीं करना चाहते। सबके साथ शांति और मित्रता से रहना चाहते हैं। यह इसी बात को स्पष्ट करता है।
श्याम : हरा रंग क्यों रखा गया है?
अध्यापक: हरा रंग हरियाली और समृद्धि का सूचक है। समृद्धि लहलहाते खेतों तथा उद्योग और व्यापार अध्या की उन्नति से प्रकट होती है।
इस तरह हमारा राष्ट्रीय झंडा हमें यह संदेश देता है कि हम वीरता और त्याग तथा शांति और और प्रेम से अपने देश का निरंतर विकास करते रहें।
:हमारा राष्ट्रीय झंडा पाठ का question /ans
१.१. स्वतंत्रता दिवस सबसे पहले कब मनाया गया और कैसे ?
उत्तर :स्वतंत्रता दिवस सबसे पहले 15 अगस्त 1947 में मनाया गया राष्ट्र झंडा फहराकर ।
१.२. राष्ट्रीय झंडे पर चरखे के बदले चक्र क्यों रखा गया ?
उत्तर : चरखा झंडे के दोनों ओर समान दिखाई नहीं देता था। दूसरी ओर से देखने पर उलटा दिखाई पड़ता था। इस कठिनाई को दूर करने के लिए चरखे का चक्र तो रख लिया गया, शेष भाग हटा दिया गया।
१.३. राष्ट्रीय झंडे के तीन रंगों का क्या अर्थ है?
उत्तर : इस झंडे में सबसे ऊपर केसरिया रंग है। यह रंग वीरता और त्याग का सूचक है।
सफेद रंग शांति का सूचक है।
हरा रंग हरियाली और समृद्धि का सूचक है।
१.४. हमारा राष्ट्रीय झंडा हमें क्या संदेश देता है?
उत्तर : हमारा राष्ट्रीय झंडा हमें यह संदेश देता है कि हम वीरता और त्याग तथा शांति और और प्रेम से अपने देश का निरंतर विकास करते रहते है।
.हमारा राष्ट्रीय झण्डा का importance question /ans
उत्तर :15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था हमारे देश को अंग्रेजों से मुक्ति मिली थी और हमारा देश स्वतंत्र हो गया था इस दिन लाल किले में जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय झंडा फहराया और स्वतंत्रता दिवस मनाया ।
उत्तर :जब अंग्रेज हमारे देश पर कब्जा कर लिए थे वहां युग त्याग और बलिदान का था ।
उत्तर : हरा रंग हरियाली और समृद्धि का सूचक है। समृद्धि लहलहाते खेतों तथा उद्योग और व्यापार अध्या की उन्नति से प्रकट होती है।
उत्तर :15 अगस्त का दिन हमारा राष्ट्रीय पर्व है क्योंकि इस दिन हमारा देश आजाद हुआ था ।
उत्तर :महात्मा गांधी,सुभाष चंद्र बोस,जवाहरलाल नेहरू,सरदार वल्लभभाई पटेल आदि ।
notice : हमारा राष्ट्रीय झंडा class 3 का कहानी है । इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के पाठबहार पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।