Digital coaching classes for West Bengal students

educatedindia786.com

Amazon

"Love Amazon? Shop through our link and help Educated India empower more students — no extra cost to you!"

अंटार्कटिका महाद्वीप by educatedindia
educatedindia786.com

Flipkart

"Flipkart fan? Click our link before you buy and support quality education with every purchase!"

🌍 अंटार्कटिका (बर्फ से ढका महाद्वीप) पर आधारित प्रश्नोत्तरी

 

अंटार्कटिका महाद्वीप  का बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

  1. अंटार्कटिका महाद्वीप को ‘सफेद महाद्वीप’ क्यों कहा जाता है?
    a) यहाँ कोई जीव नहीं रहते
    b) यहाँ केवल बर्फ के पहाड़ हैं
    c) यह वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है
    d) यहाँ का तापमान बहुत अधिक होता है
    उत्तर: c) यह वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है

  2. अंटार्कटिका पर सबसे पहले कौन पहुँचा?
    a) कैप्टन कुक
    b) एडमंड हिलेरी
    c) रोचाल्ड आमून्डसेन
    d) श्याकलटन
    उत्तर: c) रोचाल्ड आमून्डसेन

  3. अंटार्कटिका का स्थायी निवासी कौन सा पक्षी है?
    a) तोता
    b) सील
    c) चील
    d) पेंगुइन
    उत्तर: d) पेंगुइन

  4. भारत ने अंटार्कटिका में अपना पहला अनुसंधान केन्द्र कब स्थापित किया?
    a) 1980
    b) 1982
    c) 1984
    d) 1988
    उत्तर: b) 1982

  5. अंटार्कटिका का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?
    a) एरेबस
    b) भिनसन मासिफ
    c) एल्ब्रस
    d) ट्रांस अंटार्कटिक
    उत्तर: b) भिनसन मासिफ


✍️अंटार्कटिका महाद्वीप का रिक्त स्थान भरें (Fill in the blanks)

  1. अंटार्कटिका को __________ महाद्वीप भी कहा जाता है।
    उत्तर: सफेद

  2. अंटार्कटिका का सबसे बड़ा हिमवाहक __________ है।
    उत्तर: ल्याम्बर्ट हिमवाह

  3. अंटार्कटिका में वृक्ष नहीं पाए जाते क्योंकि __________।
    उत्तर: यहाँ वर्ष भर बर्फ जमी रहती है और तापमान बहुत कम होता है।

  4. अंटार्कटिका में भारतीय अनुसंधान केंद्र का नाम __________ है।
    उत्तर: दक्षिण गंगोत्री / मैत्री

  5. पेंगुइन पक्षियों की सबसे लंबी प्रजाति का नाम __________ है।
    उत्तर: एम्परर (Emperor)


✅❌अंटार्कटिका महाद्वीप  का सही या गलत (True or False)

  1. अंटार्कटिका अफ्रीका के उत्तर में स्थित है।
    उत्तर: ❌ गलत

  2. अंटार्कटिका में ‘एम्परर पेंगुइन’ सबसे बड़ी प्रजाति है।
    उत्तर: ✅ सही

  3. अंटार्कटिका पर किसी एक देश का अधिकार है।
    उत्तर: ❌ गलत

  4. अंटार्कटिका में गर्मी के मौसम में 24 घंटे सूर्य दिखाई देता है।
    उत्तर: ✅ सही

  5. अंटार्कटिका में मुख्यतः रेगिस्तान पाया जाता है।
    उत्तर: ✅ सही (यह शुष्क रेगिस्तान है)


📝 अंटार्कटिका महाद्वीप  का लघु प्रश्न (Short Questions with Answers)

  1. अंटार्कटिका महाद्वीप का नाम ‘सफेद महाद्वीप’ क्यों पड़ा?
    उत्तर: क्योंकि यह महाद्वीप पूरे वर्ष बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है।

  2. अंटार्कटिका में वृक्ष क्यों नहीं पाए जाते?
    उत्तर: वहाँ तापमान अत्यधिक कम और जलवायु बहुत कठोर होती है, जिससे पेड़-पौधे नहीं उगते।

  3. अंटार्कटिका में किस पक्षी की 17 जातियाँ पाई जाती हैं?
    उत्तर: पेंगुइन पक्षी की।

  4. पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?
    उत्तर: अंटार्कटिका में स्थित रूस का ‘वोस्टोक स्टेशन’।

  5. भारत का अंटार्कटिका अभियान कब शुरू हुआ?
    उत्तर: 9 जनवरी, 1982 को।



Product Image

🔥 Limited Time Offer

Click to check the price & deal on Amazon!

📖 अंटार्कटिका महाद्वीप  का दीर्घ प्रश्न (Long Questions with Answers)

  1. अंटार्कटिका की भौगोलिक विशेषताएँ समझाइए।
    उत्तर:अंटार्कटिका एक गोलाकार महाद्वीप है जो 60° दक्षिणी अक्षांश के आसपास स्थित है। यह कुमेरु महासागर सेअंटार्कटिका महाद्वीप by educatedindia घिरा हुआ है। यह पृथ्वी का सबसे ठंडा, शुष्क और ऊँचाई वाला महाद्वीप है। इसकी ऊँचाई 2000 से 5000 मीटर के बीच है। यह वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है और यहाँ माउंट एरेबस जैसा सक्रिय ज्वालामुखी भी है।

  2. अंटार्कटिका में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।
    उत्तर:भारत ने 1982 में अपना पहला अंटार्कटिका अभियान भेजा और ‘दक्षिण गंगोत्री’ अनुसंधान केंद्र स्थापित किया। बाद में ‘मैत्री’ नामक दूसरा अनुसंधान केंद्र भी स्थापित किया गया। भारत यहाँ वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे मौसम, खनिज, जलवायु परिवर्तन आदि पर कार्य कर रहा है।

  3. अंटार्कटिका में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव क्या हैं?
    उत्तर:अंटार्कटिका में बढ़ती वैश्विक उष्णता के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है। इससे समुद्र का स्तर बढ़ सकता है और तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त पेंगुइन, सील और अन्य जीवों का आवास भी संकट में है।

  4. अंटार्कटिका में जीव-जगत का वर्णन करें।
    उत्तर:यहाँ वृक्ष नहीं पाए जाते लेकिन ग्रीष्म ऋतु में समुद्र तट के पास कुछ लाइकेन, शैवाल आदि उगते हैं। पेंगुइन, सील, क्रिल, समुद्री पक्षी जैसे जीव यहाँ पाए जाते हैं। पेंगुइन की 17 जातियाँ हैं और इनमें ‘एम्परर’ सबसे लंबी होती है।

  5. रोचाल्ड आमून्डसेन का दक्षिणी ध्रुव अभियान क्या था?
    उत्तर:नार्वे के यात्री रोचाल्ड आमून्डसेन ने 1911 में अपने साथियों के साथ दक्षिणी ध्रुव की यात्रा की। उन्होंने 14 दिसंबर, 1911 को पहली बार पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव (90° दक्षिण अक्षांश) तक पहुँचने में सफलता पाई।

notice : इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के हमारी पृथ्वी  , class -6 की  पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।

jeeodigital.com

JeeoDigital

"Dreaming of a professional website like Educated India? JeeoDigital makes it happen — reach out now!"

class.educatedindia786.com

super course for online earning

🎯 अब कमाना होगा आसान! 📱 सिर्फ मोबाइल से शुरू करें – सीखें 100+ ऑनलाइन कमाई के तरीके, वो भी हिंदी में! 🔥 "Super Course for Online Earning" – घर बैठे कमाई का सुनहरा मौका! 💰 ₹199 में पाएं ₹1,00,000 तक कमाने का फॉर्मूला! 🚀 अभी जॉइन करें 👉 class.educatedindia786.com

educatedindia786.com

free classes

"Struggling with Hindi or English? Not anymore! Join our free basic language courses today!"

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top