Table of Contents
Toggle🌍 अंटार्कटिका (बर्फ से ढका महाद्वीप)
बर्फ से ढका महाद्वीप — संक्षिप्त नोट्स
अंटार्कटिका महाद्वीप
- पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित महाद्वीप है।
- इसे “सफेद महाद्वीप” (White Continent) कहा जाता है।
- यह पूरे वर्ष मोटी बर्फ की चादर से ढका रहता है।
- पृथ्वी का सबसे ठंडा, शुष्क और ऊँचा महाद्वीप है।
मुख्य तथ्य
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| स्थिति | दक्षिणी ध्रुव के आसपास |
| घिरा हुआ | अंटार्कटिक महासागर |
| तापमान | -40°C से -75°C तक |
| सर्वोच्च शिखर | विन्सन मैसिफ |
| प्रमुख ज्वालामुखी | माउंट एरेबस |
| सबसे बड़ी हिमनदी | लैम्बर्ट हिमनदी |
जलवायु
- यहाँ पूरे वर्ष अत्यधिक ठंड रहती है।
- तेज बर्फीले तूफान चलते हैं।
- सर्दियों में 24 घंटे अंधेरा रहता है।
- गर्मियों में 24 घंटे सूर्य दिखाई देता है।
ध्रुवीय ज्योति
आकाश में हरे, लाल, नीले रंग की चमकदार रोशनी दिखाई देती है, जिसे ध्रुवीय ज्योति कहते हैं।
अंटार्कटिका का जीव-जगत
यहाँ बड़े पेड़ नहीं पाए जाते।
मुख्य जीव:
- पेंगुइन
- सील
- व्हेल
- क्रिल
- समुद्री पक्षी
पेंगुइन
- उड़ नहीं सकते।
- बहुत अच्छे तैराक होते हैं।
- शरीर पर चर्बी की मोटी परत ठंड से बचाती है।
दक्षिणी ध्रुव अभियान
- रोयाल्ड आमून्डसेन 14 दिसंबर 1911 को सबसे पहले दक्षिणी ध्रुव पहुँचे।
- उन्होंने कठिन बर्फीले तूफानों का सामना किया।
अंटार्कटिका : विज्ञान का महाद्वीप
- यह किसी एक देश का नहीं है।
- यहाँ कई देशों के वैज्ञानिक अनुसंधान करते हैं।
- भारत का भी यहाँ अनुसंधान केंद्र है।
भारत के अनुसंधान केंद्र
- दक्षिण गंगोत्री
- मैत्री
अंटार्कटिका का महत्व
- पृथ्वी के तापमान को संतुलित रखता है।
- जलवायु संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
- यहाँ की बर्फ समुद्र स्तर को नियंत्रित करती है।
ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव
- बर्फ तेजी से पिघल रही है।
- समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है।
- पेंगुइन और अन्य जीवों की संख्या घट रही है।
बुद्धि परीक्षण — उत्तर
1. अंटार्कटिका इतना ठंडा क्यों है?
क्योंकि यह दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है और यहाँ सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं।
2. यहाँ बड़े वृक्ष क्यों नहीं होते?
अत्यधिक ठंड और बर्फ के कारण पेड़ नहीं उग पाते।
3. ग्रीष्म ऋतु में सूर्य की किरणें क्यों आती हैं?
पृथ्वी के झुके हुए अक्ष के कारण गर्मियों में सूर्य लगातार दिखाई देता है।
4. फिर भी गर्मी अधिक क्यों नहीं होती?
क्योंकि बर्फ सूर्य की अधिकांश गर्मी को वापस परावर्तित कर देती है।
5. भारत का अभियान जनवरी में क्यों हुआ?
जनवरी में अंटार्कटिका में ग्रीष्म ऋतु होती है, इसलिए मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल रहता है।
छोटा संवाद : पेंगुइन और ध्रुवीय भालू
पेंगुइन: मित्र, हमारी बर्फ पिघलती जा रही है।
ध्रुवीय भालू: यहाँ भी वही हाल है। शिकार और रहने की जगह कम हो रही है।
पेंगुइन: इसका कारण क्या है?
ध्रुवीय भालू: मनुष्यों द्वारा फैलाया गया प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग।
पेंगुइन: अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारा जीवन संकट में पड़ जाएगा।
ध्रुवीय भालू: इसलिए पृथ्वी को बचाना बहुत जरूरी है।
❓ अंटार्कटिका महाद्वीप का बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
अंटार्कटिका महाद्वीप को ‘सफेद महाद्वीप’ क्यों कहा जाता है?
a) यहाँ कोई जीव नहीं रहते
b) यहाँ केवल बर्फ के पहाड़ हैं
c) यह वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है
d) यहाँ का तापमान बहुत अधिक होता है
उत्तर: c) यह वर्ष भर बर्फ से ढका रहता हैअंटार्कटिका पर सबसे पहले कौन पहुँचा?
a) कैप्टन कुक
b) एडमंड हिलेरी
c) रोचाल्ड आमून्डसेन
d) श्याकलटन
उत्तर: c) रोचाल्ड आमून्डसेनअंटार्कटिका का स्थायी निवासी कौन सा पक्षी है?
a) तोता
b) सील
c) चील
d) पेंगुइन
उत्तर: d) पेंगुइनभारत ने अंटार्कटिका में अपना पहला अनुसंधान केन्द्र कब स्थापित किया?
a) 1980
b) 1982
c) 1984
d) 1988
उत्तर: b) 1982अंटार्कटिका का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?
a) एरेबस
b) भिनसन मासिफ
c) एल्ब्रस
d) ट्रांस अंटार्कटिक
उत्तर: b) भिनसन मासिफ
✍️अंटार्कटिका महाद्वीप का रिक्त स्थान भरें (Fill in the blanks)
अंटार्कटिका को __________ महाद्वीप भी कहा जाता है।
उत्तर: सफेदअंटार्कटिका का सबसे बड़ा हिमवाहक __________ है।
उत्तर: ल्याम्बर्ट हिमवाहअंटार्कटिका में वृक्ष नहीं पाए जाते क्योंकि __________।
उत्तर: यहाँ वर्ष भर बर्फ जमी रहती है और तापमान बहुत कम होता है।अंटार्कटिका में भारतीय अनुसंधान केंद्र का नाम __________ है।
उत्तर: दक्षिण गंगोत्री / मैत्रीपेंगुइन पक्षियों की सबसे लंबी प्रजाति का नाम __________ है।
उत्तर: एम्परर (Emperor)
✅❌अंटार्कटिका महाद्वीप का सही या गलत (True or False)
अंटार्कटिका अफ्रीका के उत्तर में स्थित है।
उत्तर: ❌ गलतअंटार्कटिका में ‘एम्परर पेंगुइन’ सबसे बड़ी प्रजाति है।
उत्तर: ✅ सहीअंटार्कटिका पर किसी एक देश का अधिकार है।
उत्तर: ❌ गलतअंटार्कटिका में गर्मी के मौसम में 24 घंटे सूर्य दिखाई देता है।
उत्तर: ✅ सहीअंटार्कटिका में मुख्यतः रेगिस्तान पाया जाता है।
उत्तर: ✅ सही (यह शुष्क रेगिस्तान है)
📝 अंटार्कटिका महाद्वीप का लघु प्रश्न (Short Questions with Answers)
अंटार्कटिका महाद्वीप का नाम ‘सफेद महाद्वीप’ क्यों पड़ा?
उत्तर: क्योंकि यह महाद्वीप पूरे वर्ष बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है।अंटार्कटिका में वृक्ष क्यों नहीं पाए जाते?
उत्तर: वहाँ तापमान अत्यधिक कम और जलवायु बहुत कठोर होती है, जिससे पेड़-पौधे नहीं उगते।अंटार्कटिका में किस पक्षी की 17 जातियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर: पेंगुइन पक्षी की।पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?
उत्तर: अंटार्कटिका में स्थित रूस का ‘वोस्टोक स्टेशन’।भारत का अंटार्कटिका अभियान कब शुरू हुआ?
उत्तर: 9 जनवरी, 1982 को।
📖 अंटार्कटिका महाद्वीप का दीर्घ प्रश्न (Long Questions with Answers)
अंटार्कटिका की भौगोलिक विशेषताएँ समझाइए।
उत्तर:अंटार्कटिका एक गोलाकार महाद्वीप है जो 60° दक्षिणी अक्षांश के आसपास स्थित है। यह कुमेरु महासागर से
घिरा हुआ है। यह पृथ्वी का सबसे ठंडा, शुष्क और ऊँचाई वाला महाद्वीप है। इसकी ऊँचाई 2000 से 5000 मीटर के बीच है। यह वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है और यहाँ माउंट एरेबस जैसा सक्रिय ज्वालामुखी भी है।अंटार्कटिका में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:भारत ने 1982 में अपना पहला अंटार्कटिका अभियान भेजा और ‘दक्षिण गंगोत्री’ अनुसंधान केंद्र स्थापित किया। बाद में ‘मैत्री’ नामक दूसरा अनुसंधान केंद्र भी स्थापित किया गया। भारत यहाँ वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे मौसम, खनिज, जलवायु परिवर्तन आदि पर कार्य कर रहा है।अंटार्कटिका में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव क्या हैं?
उत्तर:अंटार्कटिका में बढ़ती वैश्विक उष्णता के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है। इससे समुद्र का स्तर बढ़ सकता है और तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त पेंगुइन, सील और अन्य जीवों का आवास भी संकट में है।अंटार्कटिका में जीव-जगत का वर्णन करें।
उत्तर:यहाँ वृक्ष नहीं पाए जाते लेकिन ग्रीष्म ऋतु में समुद्र तट के पास कुछ लाइकेन, शैवाल आदि उगते हैं। पेंगुइन, सील, क्रिल, समुद्री पक्षी जैसे जीव यहाँ पाए जाते हैं। पेंगुइन की 17 जातियाँ हैं और इनमें ‘एम्परर’ सबसे लंबी होती है।रोचाल्ड आमून्डसेन का दक्षिणी ध्रुव अभियान क्या था?
उत्तर:नार्वे के यात्री रोचाल्ड आमून्डसेन ने 1911 में अपने साथियों के साथ दक्षिणी ध्रुव की यात्रा की। उन्होंने 14 दिसंबर, 1911 को पहली बार पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव (90° दक्षिण अक्षांश) तक पहुँचने में सफलता पाई।
notice : इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के हमारी पृथ्वी , class -6 की पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।




घिरा हुआ है। यह पृथ्वी का सबसे ठंडा, शुष्क और ऊँचाई वाला महाद्वीप है। इसकी ऊँचाई 2000 से 5000 मीटर के बीच है। यह वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है और यहाँ माउंट एरेबस जैसा सक्रिय ज्वालामुखी भी है।

