Digital coaching classes for West Bengal students

educatedindia786.com

Amazon

"Love Amazon? Shop through our link and help Educated India empower more students — no extra cost to you!"

इतिहास की अवधारणा
educatedindia786.com

Flipkart

"Flipkart fan? Click our link before you buy and support quality education with every purchase!"

Table of Contents

इतिहास की अवधारणा class 7

📘 Class 7 History

अध्याय – इतिहास की अवधारणा

✍️ Optional Questions with Answers 


🔹 इतिहास की अवधारणा class 7  का बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

1. इतिहास का अध्ययन किससे संबंधित है?
A. भविष्य से
B. वर्तमान से
C. अतीत से ✅
D. कल्पना से

2. पत्थर पर लिखे लेख को क्या कहते हैं?
A. ताम्रपत्र
B. ग्रंथ
C. शिलालेख
D. हस्तलिखित

3. ‘इंडिया’ शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया?
A. मेगस्थनीज
B. हेरोडोटस
C. अलबरूनी
D. इब्नबतूता

4. इतिहासकार को किससे तुलना की गई है?
A. लेखक
B. कवि
C. जासूस
D. शिक्षक

🔹 1. इतिहास की अवधारणा class 7  का One-Liner Question (1 अंक)

प्रश्न:इतिहासकार को ‘इतिहास का जासूस’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर:क्योंकि इतिहासकार बिखरे हुए प्रमाणों को खोजकर तर्क के माध्यम से अतीत की सच्ची घटनाओं को सामने लाता है।


🔹 2.इतिहास की अवधारणा class 7  Optional Very Short Questions (1 अंक)

प्रश्न 1:इतिहास में समय मापने के लिए किन इकाइयों का प्रयोग होता है?

उत्तर:तारीख, महीना, वर्ष, शताब्दी और सहस्त्राब्दी।

प्रश्न 2:पत्थर पर लिखे गए लेखों को क्या कहा जाता है?

उत्तर:शिलालेख।


🔹 3. इतिहास की अवधारणा class 7  का Short Answer Questions (2 अंक)

प्रश्न 1:इतिहास केवल नाम और तारीख याद करने का विषय क्यों नहीं है?

उत्तर:इतिहास अतीत की घटनाओं, उनके कारणों और प्रभावों को समझने का विषय है। केवल नाम और तारीख याद करने से घटनाओं का वास्तविक अर्थ समझ में नहीं आता।


प्रश्न 2:इतिहास की जानकारी प्राप्त करने के कोई दो स्रोत लिखिए।

उत्तर:

  1. शिलालेख और ताम्रपत्र

  2. पुराने भवन, सिक्के और पुस्तकें


प्रश्न 3:इतिहास में शब्दों के अर्थ समय के साथ क्यों बदल जाते हैं?

उत्तर:क्योंकि समय और स्थान बदलने के साथ सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिस्थितियाँ भी बदल जाती हैं, जिससे शब्दों के अर्थ में परिवर्तन हो जाता है।


🔹 4.इतिहास की अवधारणा class 7 – Medium Answer Questions (5 अंक)

प्रश्न:इतिहास को युगों में बाँटने की आवश्यकता क्यों पड़ती है? समझाइए।

उत्तर:इतिहास हजारों वर्षों की घटनाओं से जुड़ा होता है, जिसे एक साथ समझना कठिन होता है। इसलिए इतिहासकार समय को प्राचीन, मध्य और आधुनिक युगों में विभाजित करते हैं। यह विभाजन जीवन-शैली, शासन-व्यवस्था, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और तकनीक में आए परिवर्तनों के आधार पर किया जाता है। युगों का यह विभाजन हमें ऐतिहासिक घटनाओं को क्रमबद्ध और सरल रूप में समझने में सहायता करता है। यह ध्यान रखना चाहिए कि युगों का परिवर्तन अचानक नहीं होता, बल्कि धीरे-धीरे होता है।


🔹 5. इतिहास की अवधारणा class 7 -Long Answer Question (10 अंक)

प्रश्न:इतिहास जानने के विभिन्न तरीकों का विस्तार से वर्णन कीजिए।

उत्तर:इतिहास जानने के लिए इतिहासकार अतीत से प्राप्त विभिन्न प्रकार की सामग्री का अध्ययन करता है। ये सामग्री हमें उस समय के समाज, संस्कृति, शासन और जीवन-शैली की जानकारी देती है।

सबसे पहले पुरातात्विक स्रोत, जैसे—शिलालेख, ताम्रपत्र, मूर्तियाँ, सिक्के, पुराने भवन और स्मारक आते हैं। इनसे उस समय की राजनीति, धर्म और कला की जानकारी मिलती है।

दूसरे, लिखित स्रोत, जैसे—ग्रंथ, यात्रा-वृत्तांत, प्रशासनिक दस्तावेज और धार्मिक पुस्तकें इतिहास समझने में सहायक होती हैं।

तीसरे, इतिहासकार इन सभी स्रोतों को आपस में जोड़कर तर्क के आधार पर घटनाओं की सच्चाई तक पहुँचता है। कई बार सामग्री अधूरी होती है, जिससे कुछ रिक्त स्थान रह जाते हैं, फिर भी इतिहासकार उपलब्ध प्रमाणों के सहारे अतीत का एक विश्वसनीय चित्र प्रस्तुत करता है।

इस प्रकार विभिन्न स्रोतों और तर्क के माध्यम से इतिहास को समझा जाता है।


🔹 6. इतिहास की अवधारणा class 7 का Extra Optional Question (Exam-Oriented)

प्रश्न:मध्ययुगीन भारत की किसी चार प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:

  1. कृषि और व्यापार का विकास

  2. नए नगरों और बाजारों का निर्माण

  3. भक्ति आंदोलन और क्षेत्रीय भाषाओं का विकास

  4. कला, स्थापत्य और तकनीकी प्रगति


notice : इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के class -7 history की पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।

jeeodigital.com

JeeoDigital

"Dreaming of a professional website like Educated India? JeeoDigital makes it happen — reach out now!"

class.educatedindia786.com

super course for online earning

🎯 अब कमाना होगा आसान! 📱 सिर्फ मोबाइल से शुरू करें – सीखें 100+ ऑनलाइन कमाई के तरीके, वो भी हिंदी में! 🔥 "Super Course for Online Earning" – घर बैठे कमाई का सुनहरा मौका! 💰 ₹199 में पाएं ₹1,00,000 तक कमाने का फॉर्मूला! 🚀 अभी जॉइन करें 👉 class.educatedindia786.com

educatedindia786.com

free classes

"Struggling with Hindi or English? Not anymore! Join our free basic language courses today!"

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top