Table of Contents
TogglePart-२ हमारे चारों ओर परिव्याप्त घटनाओं का चक्र
कक्षा 6 विज्ञान भौतिक -सारांश: हमारे चारों ओर घटनाओं का चक्र
हमारे चारों ओर रोज़ कई घटनाएँ घटती हैं। कुछ घटनाएँ एक बार घटने के बाद पुनः उसी रूप में नहीं आतीं, जबकि कुछ घटनाएँ दोहराई जा सकती हैं। इन्हें एकमुखी और द्विमुखी घटनाएँ कहा जाता है।
उदाहरण:
मोम गरम करके ठंडा करने पर पुनः पहले जैसी अवस्था में आ जाता है → द्विमुखी घटना।
लकड़ी जलना या चीनी गर्म होने पर बदल जाना → एकमुखी घटना।
घटनाओं को पर्यावृत और अपर्यावृत में भी बांटा गया है:
पर्यावृत घटनाएँ: समय के नियम अनुसार दोहराई जा सकती हैं, जैसे दिन-रात का क्रम।
अपर्यावृत घटनाएँ: समय के नियम अनुसार नहीं घटतीं, जैसे तूफान या सुनामी।
घटनाएँ प्राकृतिक और मनुष्य-निर्मित भी हो सकती हैं।
प्राकृतिक घटनाएँ: पेड़ का पत्ते गिरना, बारिश, ज्वार-भाटा।
मनुष्य-निर्मित घटनाएँ: खाना पकाना, कीटनाशक का छिड़काव।
घटनाओं को भौतिक परिवर्तन और रासायनिक परिवर्तन में भी विभाजित किया गया है:
भौतिक परिवर्तन: पदार्थ का स्वरूप बदलता है लेकिन रासायनिक गुण नहीं बदलते।
उदाहरण: पानी का वाष्प बनना, बर्फ पिघलना, मोम गलना।
रासायनिक परिवर्तन: पदार्थ के गुण और स्वरूप में स्थायी परिवर्तन होता है।
उदाहरण: लकड़ी जलना, दूध से छेना बनना, लोहा जंग लगना।
घटनाएँ द्रुत और मंद गति से भी घटती हैं:
द्रुत घटना: जल्दी घटने वाली, जैसे चीनी पानी में घुलना।
मंद घटना: धीरे घटने वाली, जैसे पेड़ का बढ़ना, धातु का जंग लगना।
सूर्य, जल, वायु, ताप, और शक्ति हमारे चारों ओर होने वाले परिवर्तनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हमारे शरीर में भी कई रासायनिक और भौतिक परिवर्तन घटते हैं, जैसे भोजन का पचना, तापमान का बढ़ना या घटना।
अंत में:
हमारे आस-पास घटने वाली घटनाएँ प्राकृतिक या मानव-निर्मित, एकमुखी या द्विमुखी, भौतिक या रासायनिक हो सकती हैं।
घटना की गति और आवृत्ति भी अलग-अलग होती है।
शक्ति (ऊर्जा) हर परिवर्तन में सहायक होती है।
“कक्षा 6 विज्ञान के अन्य अध्याय प्रश्न उत्तर यहाँ पढ़ें।”
भाग 1: MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न)
लकड़ी जलाने पर जो परिवर्तन होता है वह किस प्रकार का है?
a) भौतिक परिवर्तन
b) रासायनिक परिवर्तन
c) पर्यावृत घटना
d) मंथर घटना
उत्तर: b) रासायनिक परिवर्तनबर्फ का पिघलकर पानी में बदलना किस प्रकार की घटना है?
a) एकमुखी घटना
b) द्विमुखी घटना
c) अपर्यावृत घटना
d) प्राकृतिक परिवर्तन
उत्तर: b) द्विमुखी घटनाकौन सी घटना पर्यावृत (समान समय अंतराल पर होने वाली) है?
a) सूर्योदय और सूर्यास्त
b) तूफान
c) सुनामी
d) वर्षा में बाढ़
उत्तर: a) सूर्योदय और सूर्यास्तकिस घटना में पदार्थ की मूल संरचना बदल जाती है?
a) मोम को गर्म करके ठंडा करना
b) दूध से छेना बनाना
c) बर्फ का पानी में बदलना
d) पत्थर को तोड़ना
उत्तर: b) दूध से छेना बनानागर्मी देने पर नेपथलीन वाष्प में बदल जाता है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है?
a) रासायनिक परिवर्तन
b) भौतिक परिवर्तन
c) एकमुखी परिवर्तन
d) अपर्यावृत घटना
उत्तर: b) भौतिक परिवर्तन

Buy on Amazon
Note: This is an affiliate link — I may earn a commission if you purchase through this link.
भाग 2: Fill in the Blanks (रिक्त स्थान भरें)
जो घटना एक बार घट जाने के बाद उसे उसी स्वरूप में वापस नहीं लाया जा सकता, उसे __________ घटना कहते हैं।
उत्तर: एकमुखीजिस घटना में पदार्थ पूर्व अवस्था में लौट सकता है, उसे __________ घटना कहते हैं।
उत्तर: द्विमुखीसूर्य की रोशनी की सहायता से पौधे अपने लिए भोजन तैयार करते हैं। यह परिवर्तन __________ परिवर्तन है।
उत्तर: रासायनिकबर्फ का पिघलकर पानी में बदलना और पानी का दोबारा बर्फ बनना __________ परिवर्तन है।
उत्तर: भौतिकखाना हजम होना हमारे शरीर में होने वाला __________ परिवर्तन है।
उत्तर: रासायनिक
भाग 3: Short Answer Questions (संक्षिप्त उत्तर)
प्रश्न: भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में अंतर बताइए।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन में पदार्थ का रूप बदलता है लेकिन उसकी मूल संरचना और गुण नहीं बदलते।
रासायनिक परिवर्तन में पदार्थ का स्वरूप, गुण और संरचना बदल जाती है और नया पदार्थ बनता है।
प्रश्न: मंथर और द्रुत घटनाओं के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
मंथर घटना: पेड़ का फल पकना, नारियल का बढ़ना।
द्रुत घटना: पानी का उबलना, चीनी का घुलना।
प्रश्न: पर्यावृत और अपर्यावृत घटनाओं के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
पर्यावृत: दिन और रात का चक्र।
अपर्यावृत: तूफान, सुनामी।
प्रश्न: क्या दूध से छेना बनाना भौतिक परिवर्तन है या रासायनिक? क्यों?
उत्तर: रासायनिक परिवर्तन क्योंकि इसमें दूध की संरचना बदलकर नया पदार्थ (छेना) बनता है।प्रश्न: मोम गरम करके ठंडा करने पर क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर: भौतिक परिवर्तन क्योंकि मोम पहले की तरह सख्त होकर पुनः अपनी अवस्था में आ जाता है।
भाग 4: गतिविधि आधारित प्रश्न
मोम और चीनी को गर्म करके ठंडा करें। बताइए, कौन सा पदार्थ पूर्व अवस्था में लौटता है और कौन सा नहीं।
बर्फ को पानी में बदलकर फिर से बर्फ बनाइए। यह भौतिक परिवर्तन है या रासायनिक?
चावल को पानी में उबालकर भात बनाइए। यह भौतिक परिवर्तन है या रासायनिक?
notice : इस article को लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के ” परिवेश और विज्ञान ” class -6 की पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।
भाग 4: Long Answer Questions (दीर्घ उत्तर)
प्रश्न: उदाहरण सहित समझाइए कि कौन-सी घटनाएँ एकमुखी हैं और कौन-सी द्विमुखी।
उत्तर:-एकमुखी घटना: लकड़ी जलाना, दूध से छेना बनाना, लोहे में जंग लगना। इन घटनाओं में मूल पदार्थ को वापस नहीं पाया जा सकता।
द्विमुखी घटना: बर्फ का पानी में पिघलना और पानी का दोबारा बर्फ बनना, मोम का गरम करके ठंडा करना। इन घटनाओं में पदार्थ अपनी पूर्व अवस्था में लौट सकता है।
प्रश्न: घर या आसपास होने वाली रासायनिक और भौतिक परिवर्तनों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर: – भौतिक परिवर्तन: बर्फ का पिघलना, पानी का उबालना, कपड़े सुखाना।
रासायनिक परिवर्तन: खाना पकाना, दूध से छेना बनाना, लोहे का जंग लगना।
प्रश्न: घटनाओं के चक्र और पर्यावृत-अपर्यावृत घटनाओं का विवरण दीजिए।
उत्तर:-चक्रकार घटनाएँ: दिन और रात, मौसम का बदलना।
पर्यावृत घटनाएँ: सूर्योदय और सूर्यास्त, स्कूल की घंटी।
अपर्यावृत घटनाएँ: तूफान, सुनामी, बाढ़।