educatedindia786.com

Amazon

"Love Amazon? Shop through our link and help Educated India empower more students — no extra cost to you!"

चट्टान और खनिज
educatedindia786.com

Flipkart

"Flipkart fan? Click our link before you buy and support quality education with every purchase!"

📘 कक्षा – 6

अध्याय ४ – चट्टान और खनिज पदार्थ (Questions & Answers)

 

📊 धातु, उनके अयस्क और उपयोग

धातु का नामप्रमुख अयस्क (Ore)प्रमुख उपयोग
लोहा (Fe)हेमेटाइट (Fe₂O₃), मैग्नेटाइट (Fe₃O₄), लिमोनाइटपुल, इमारतें, वाहन, मशीनें, स्टील निर्माण
एल्यूमिनियम (Al)बॉक्साइट (Al₂O₃·2H₂O), क्रायोलाइटहवाई जहाज़, बिजली की तारें, रसोई के बर्तन
ताँबा (Cu)क्यूप्राइट (Cu₂O), चाल्कोपाइराइट (CuFeS₂), मलेचाइट (CuCO₃·Cu(OH)₂)बिजली की तारें, बर्तन, सिक्के, औज़ार
सोना (Au)प्राकृतिक अवस्था (मौलिक रूप में मिलता है)आभूषण, सिक्के, मूल्यवान वस्तुएँ
चाँदी (Ag)अर्जेन्टाइट (Ag₂S), हॉर्न सिल्वर (AgCl)आभूषण, सिक्के, दर्पण, विद्युत उपकरण
दस्ता (Zn)जिंक ब्लैंड (ZnS), कैलामाइन (ZnCO₃)बैटरी, पीतल, लोहे पर गैल्वनाइज़िंग
सीसा (Pb)गैलेना (PbS)बैटरी, पाइप, गोलियाँ
निकेल (Ni)पेंटलैंडाइट (Ni,Fe)₉S₈सिक्के, स्टेनलेस स्टील, मिश्रधातु

📝 भाग – 1 : बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)चट्टान और खनिज पदार्थ

  1. मैग्मा जब धरती की सतह पर निकलकर ठोस हो जाता है, तो उसे क्या कहते हैं?
    (क) पुमिस
    (ख) लावा ✅
    (ग) शैल
    (घ) जीवाश्म

  2. रेललाइन के नीचे जो काले पत्थर डाले जाते हैं, वे किस प्रकार की चट्टान के टुकड़े होते हैं?
    (क) ग्रेनाइट
    (ख) पुमिस
    (ग) बेसाल्ट ✅
    (घ) स्लेट

  3. चूना पत्थर किस प्रकार की चट्टान है?
    (क) आग्नेय
    (ख) अवसादी ✅
    (ग) रूपांतरित
    (घ) ज्वालामुखी

  4. संगमरमर किससे बनता है?
    (क) ग्रेनाइट
    (ख) स्लेट
    (ग) चूना पत्थर ✅
    (घ) बेसाल्ट

  5. प्राकृतिक गैस का मुख्य घटक कौन-सा है?
    (क) एथेन
    (ख) मिथेन ✅
    (ग) प्रोपेन
    (घ) ब्यूटेन


👉 “कक्षा 6 विज्ञान के अन्य अध्याय प्रश्न उत्तर यहाँ पढ़ें।”

📝 भाग – 2 : रिक्त स्थान भरिए (Fill in the blanks)

  1. मैग्मा जब सतह पर निकलता है तो उसे ________ कहते हैं।
    उत्तर – लावा

  2. ________ चट्टान में अक्सर जीवाश्म पाए जाते हैं।
    उत्तर – अवसादी (पीली चट्टान)

  3. संगमरमर एक ________ चट्टान है।
    उत्तर – रूपांतरित

  4. कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस को ________ ईंधन कहते हैं।
    उत्तर – जीवाश्म

  5. लोहे में क्रोमियम मिलाने से ________ स्टील बनता है।
    उत्तर – स्टेनलेस


📝 भाग – 3 : लघु प्रश्न (Short Questions)

  1. मैग्मा और लावा में क्या अंतर है?
    👉 मैग्मा धरती के अंदर पिघला हुआ पत्थर है, जबकि जब यह सतह पर निकलता है तो उसे लावा कहते हैं।

  2. पुमिस पत्थर में छिद्र क्यों होते हैं?
    👉 पुमिस बनते समय उसमें से गैस निकलती है, जिससे पत्थर में छिद्र बन जाते हैं।

  3. जीवाश्म क्या होते हैं?
    👉 करोड़ों साल पहले जीवित जीवों के अवशेष जो पत्थरों में दबकर संरक्षित हो जाते हैं, उन्हें जीवाश्म कहते हैं।

  4. स्टील और स्टेनलेस स्टील में अंतर बताइए।
    👉 स्टील लोहा और कार्बन से बनता है, जबकि स्टेनलेस स्टील लोहा व क्रोमियम से बनता है और उस पर जंग नहीं लगता।


📝 भाग – 4 : दीर्घ प्रश्न (Long Questions)

  1. ज्वालामुखी चट्टानें कैसे बनती हैं? उदाहरण दीजिए।
    👉 जब मैग्मा धरती की सतह पर दरारों से बाहर आता है तो उसे लावा कहते हैं। यह लावा ठंडा होकर ठोस बन जाता है और ज्वालामुखी चट्टान का निर्माण करता है। उदाहरण – बेसाल्ट, ग्रेनाइट, पुमिस।

  2. अवसादी (पीली) चट्टानें कैसे बनती हैं और इनमें जीवाश्म क्यों मिलते हैं?
    👉 नदियों, झीलों और समुद्र के तल में मिट्टी और रेत की परतें जमा होती जाती हैं। दबाव और गर्मी के कारण लाखों वर्षों में यह परतें कठोर होकर अवसादी चट्टान बन जाती हैं। चूँकि इन परतों में जीवों के अवशेष दब जाते हैं, इसलिए इनमें जीवाश्म पाए जाते हैं।

  3. जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) क्या हैं और उनका महत्व बताइए।
    👉 करोड़ों वर्ष पहले जीवों के अवशेष दबकर कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में बदल गए। इन्हें जीवाश्म ईंधन कहते हैं। इनका उपयोग बिजली उत्पादन, रसोई गैस, वाहन ईंधन और औद्योगिक कार्यों में होता है।


📝 भाग – 5 : सामान्य प्रश्न (FAQ)

Q1. सबसे कठोर चट्टान कौन-सी है?

ग्रेनाइट सबसे कठोर चट्टान मानी जाती है।

नहीं, सभी खनिजों से धातु निकालना आसान नहीं होता। केवल वही खनिज अयस्क कहलाते हैं जिनसे धातु सस्ते और सरल तरीके से निकाले जा सकें।

 

संगमरमर भवन निर्माण, मंदिर, मूर्तियाँ और सजावटी कार्यों में उपयोग होता है।

पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एल.पी.जी., प्लास्टिक, रंग, तेल आदि।

 

CNG से वाहन चलते हैं, बिजली उत्पादन होता है और घरों में खाना पकाने के लिए भी उपयोग किया जाता है।

notice : इस article को लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के " परिवेश और विज्ञान " class -6 की पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top