Digital coaching classes for West Bengal students

educatedindia786.com

Amazon

"Love Amazon? Shop through our link and help Educated India empower more students — no extra cost to you!"

जल - स्थल - वायु by educatedindia
educatedindia786.com

Flipkart

"Flipkart fan? Click our link before you buy and support quality education with every purchase!"

जल – स्थल – वायु

✍️ जल – स्थल – वायु का बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs):

1.पृथ्वी पर सबसे अधिक कौन-सा तत्व पाया जाता है?

a) वायु
b) जल
c) स्थल
d) धातु
✅ उत्तर: b) जल

2.पृथ्वी का नीला रंग किसके कारण दिखाई देता है?

a) पर्वत के कारण
b) आकाश के कारण
c) महासागर के कारण
d) जंगल के कारण
✅ उत्तर: c) महासागर के कारण

3.वायुमंडल की सबसे निचली परत कौन-सी है?

a) स्ट्रेटोस्फेयर
b) थर्मोस्फेयर
c) ट्रोपोस्फेयर
d) एक्सोस्फेयर
✅ उत्तर: c) ट्रोपोस्फेयर

4.ओजोन परत किस परत में पाई जाती है?

a) ट्रोपोस्फेयर
b) स्ट्रेटोस्फेयर
c) थर्मोस्फेयर
d) मेसोस्फेयर
✅ उत्तर: b) स्ट्रेटोस्फेयर

5.किस परत को आयनमंडल भी कहा जाता है?

a) स्ट्रेटोस्फेयर
b) थर्मोस्फेयर
c) एक्सोस्फेयर
d) ट्रोपोस्फेयर
✅ उत्तर: b) थर्मोस्फेयर

6.पृथ्वी की सतह का सबसे बड़ा भाग किससे ढका हुआ है?
a) स्थल
b) जल
c) वायु
d) पर्वत
✅ उत्तर: b) जल

7.पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायु मंडल को क्या कहते हैं?
a) स्थलमंडल
b) जैवमंडल
c) वायुमंडल
d) जलमंडल
✅ उत्तर: c) वायुमंडल

8.पृथ्वी की ठोस बाहरी परत को क्या कहते हैं?
a) स्थलमंडल
b) जलमंडल
c) वायुमंडल
d) समताप मंडल
✅ उत्तर: a) स्थलमंडल

9.वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सी गैस पाई जाती है?
a) ऑक्सीजन
b) कार्बन डाइऑक्साइड
c) नाइट्रोजन
d) हाइड्रोजन
✅ उत्तर: c) नाइट्रोजन

10.निम्न में से कौन-सा पर्यावरण का घटक नहीं है?
a) जल
b) वायु
c) अग्नि
d) स्थल
✅ उत्तर: c) अग्नि



Product Image

🔥 Limited Time Offer on Amazon!

Click to Check Today’s Deal

✍️ जल – स्थल – वायु का रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks):

1.वायुमंडल की सबसे निचली परत __________ है।
उत्तर: ट्रोपोस्फेयर

2.पृथ्वी का 71% भाग __________ से ढका है।
उत्तर: जल

3.ओजोन परत सूर्य की __________ किरणों से रक्षा करती है।
उत्तर: पराबैंगनी

4.वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस __________ है।
उत्तर: नाइट्रोजन

5.स्थलमंडल को __________ भी कहते हैं।
उत्तर: शिलामंडल

6.पृथ्वी का सबसे बड़ा भाग ______ से ढका हुआ है।
उत्तर: जल

7.______ पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायु का आवरण है।
उत्तर: वायुमंडल

8.स्थलमंडल में ______ और स्थलरूप शामिल होते हैं।
उत्तर: मृदा

9.जलमंडल में पृथ्वी पर उपस्थित सभी प्रकार के ______ सम्मिलित हैं।
उत्तर: जल

10.______ श्वसन और दहन के लिए आवश्यक गैस है।
उत्तर: ऑक्सीजन


✅ जल – स्थल – वायु का सही / गलत (True/False):

    1. जलवायु परिवर्तन का कोई प्रभाव नहीं होता।
      ❌ गलत
    2. जलचक्र में जल तीन अवस्थाओं में पाया जाता है।
      ✅ सही
    3. थर्मोस्फेयर में ओजोन परत होती है।
      ❌ गलत
    4. पृथ्वी का भू-परत सबसे बाहरी परत है।
      ✅ सही
    5. महासागर सभी महाद्वीपों को जोड़ते हैं।
      ✅ सही
    6. पृथ्वी पूरी तरह स्थल से ढकी हुई है।
      ❌ गलत
    7. समुद्र और महासागर स्थलमंडल का भाग हैं।
      ❌ गलत
    8. वायुमंडल हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है।
      ✅ सही
    9. पृथ्वी पर जल केवल तरल रूप में पाया जाता है।
      ❌ गलत
    10. स्थलमंडल में महाद्वीप और महासागरीय तल दोनों शामिल होते हैं।
      ✅ सही


✍️ जल – स्थल – वायु का लघु प्रश्नोत्तर (Short Answer Questions):

1.नीला आकाश क्यों दिखाई देता है?

✅ उत्तर: सूर्य की किरणें वायुमंडल में उपस्थित जलकण और धूलकण से टकराकर नीले रंग में बिखरती हैं, इसलिए आकाश नीला दिखता है।

2.जलचक्र क्या है?

✅ उत्तर: जल के वाष्प बनने, संघनन और वर्षा के रूप में पुनः पृथ्वी पर लौटने की प्रक्रिया को जलचक्र कहते हैं।

3.ओजोन परत का क्या महत्व है?

✅ उत्तर: यह सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों को रोककर पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है।

4.स्थलमंडल क्या है?

✅ उत्तर: पृथ्वी की ठोस बाहरी परत को स्थलमंडल या शिलामंडल कहते हैं जिसमें पर्वत, मैदान और पठार शामिल हैं।

5.वायुमंडल के बिना जीवन संभव क्यों नहीं है?

✅ उत्तर: वायुमंडल हमें ऑक्सीजन, तापमान संतुलन, और उल्कापिंडों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके बिना जीवन असंभव होता।

6.स्थलमंडल क्या है?
✅ उत्तर: पृथ्वी की ठोस बाहरी परत जिसमें पर्वत, मैदान, पठार आदि शामिल होते हैं, उसे स्थलमंडल कहते हैं।

7.जलमंडल क्या है?
✅ उत्तर: पृथ्वी पर उपस्थित सभी जल स्रोतों — जैसे महासागर, नदियाँ, झीलें, हिमनद आदि — को जलमंडल कहते हैं।

8.वायुमंडल जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?
✅ उत्तर: वायुमंडल ऑक्सीजन प्रदान करता है, सूर्य की हानिकारक किरणों से रक्षा करता है और तापमान संतुलित रखता है।

9.पृथ्वी की सतह के तीन मुख्य घटकों के नाम बताइए।
✅ उत्तर: स्थलमंडल, जलमंडल, वायुमंडल।

10.पृथ्वी पर जल का महत्व क्या है?
✅ उत्तर: जल पीने, सिंचाई, उद्योगों, जीवन के अस्तित्व और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए आवश्यक है।


✍️जल – स्थल – वायु का दीर्घ उत्तर प्रश्नोत्तर (Long Answer Questions):

1.जल, स्थल और वायु पृथ्वी पर जीवन के लिए क्यों आवश्यक हैं?

✅ उत्तर: जल जीवन के लिए आवश्यक है – पीने, सिंचाई, उद्योग, और समुद्री जीवन के लिए। स्थल जीवन को आश्रय, भोजन और खनिज देता है। वायु श्वसन के लिए ऑक्सीजन, मौसम परिवर्तन और तापमान संतुलन प्रदान करती है। ये तीनों मिलकर पृथ्वी पर जीवन को संभव बनाते हैं।

2.वायुमंडल की परतों की जानकारी दीजिए।

✅ उत्तर: वायुमंडल की पाँच मुख्य परतें हैं:

ट्रोपोस्फेयर: 0 से 16 कि.मी तक, जहाँ बादल और मौसम परिवर्तन होते हैं।

स्ट्रेटोस्फेयर: 16 से 50 कि.मी तक, जहाँ ओजोन परत होती है।

मेसोस्फेयर: 50 से 80 कि.मी तक, जहाँ तापमान कम होता है।

थर्मोस्फेयर: 80 से 300 कि.मी तक, जहाँ आयन पाए जाते हैं और यह रेडियो संचार में मदद करता है।

एक्सोस्फेयर: 300 कि.मी से ऊपर, जहाँ उपग्रह और अंतरिक्ष स्टेशन रहते हैं।

3. महादेशों के संचरण से क्या तात्पर्य है?

✅ उत्तर: पृथ्वी के अंदर के ताप के कारण महाद्वीप धीरे-धीरे खिसकते हैं। इस प्रक्रिया को महादेश संचरण कहते हैं। इससे भूगोलिक रूप से नए स्थलरूप और भूकंप जैसी घटनाएं घटित होती हैं।

4. जलचक्र कैसे कार्य करता है?

✅ उत्तर: सूर्य की गर्मी से जल वाष्प बनता है, फिर संघनन से बादल बनते हैं। जब जलकण भारी हो जाते हैं तो वर्षा के रूप में गिरते हैं। यह जल पुनः नदियों, समुद्र में पहुँचकर फिर से वाष्प बनता है। यही जलचक्र है।

5.पृथ्वी के तीन प्रमुख मंडलों की व्याख्या उदाहरण सहित कीजिए।
✅ उत्तर:
पृथ्वी तीन मुख्य मंडलों से मिलकर बनी है:

  • स्थलमंडल: यह पृथ्वी की ठोस बाहरी परत है, जिसमें पर्वत, पठार, मैदान आदि स्थलरूप शामिल हैं।

  • जलमंडल: इसमें महासागर, समुद्र, नदियाँ, झीलें, बर्फ के रूप में जल और भूमिगत जल शामिल हैं।

  • वायुमंडल: यह पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए गैसों की परत है जिसमें ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड आदि गैसें पाई जाती हैं।
    ये तीनों मिलकर पृथ्वी पर जीवन को संभव बनाते हैं।

6.मानव जीवन के लिए जल, वायु और भूमि का महत्व बताइए।
✅ उत्तर:

  • वायु: वायुमंडल में ऑक्सीजन होती है जो जीवों के श्वसन के लिए आवश्यक है, और यह सूर्य की पराबैंगनी किरणों से रक्षा करता है।

  • जल: जल पीने, खाना पकाने, कृषि, उद्योग, सफाई और जीवों के जीवन के लिए अनिवार्य है।

  • भूमि: भूमि मनुष्यों को रहने की जगह, कृषि के लिए खेत, खनिज और प्राकृतिक संसाधन प्रदान करती है।
    ये तीनों तत्व मिलकर जीवन के अस्तित्व और विकास को बनाए रखते हैं

notice : इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के हमारी पृथ्वी  , class -6 की  पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।

jeeodigital.com

JeeoDigital

"Dreaming of a professional website like Educated India? JeeoDigital makes it happen — reach out now!"

class.educatedindia786.com

super course for online earning

🎯 अब कमाना होगा आसान! 📱 सिर्फ मोबाइल से शुरू करें – सीखें 100+ ऑनलाइन कमाई के तरीके, वो भी हिंदी में! 🔥 "Super Course for Online Earning" – घर बैठे कमाई का सुनहरा मौका! 💰 ₹199 में पाएं ₹1,00,000 तक कमाने का फॉर्मूला! 🚀 अभी जॉइन करें 👉 class.educatedindia786.com

educatedindia786.com

free classes

"Struggling with Hindi or English? Not anymore! Join our free basic language courses today!"

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top