Digital coaching classes for West Bengal students

educatedindia786.com

Amazon

"Love Amazon? Shop through our link and help Educated India empower more students — no extra cost to you!"

तरल एंव गैसीय पदार्थो की स्तिथि और गति
educatedindia786.com

Flipkart

"Flipkart fan? Click our link before you buy and support quality education with every purchase!"

७. तरल एंव गैसीय पदार्थो की स्तिथि और गति


✦ तरल एंव गैसीय पदार्थो की स्तिथि और गति-वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)

प्रश्न 1. दबाव की SI इकाई क्या है?
(क) न्यूटन
(ख) पास्कल
(ग) जूल
(घ) वाट
उत्तर – (ख) पास्कल


प्रश्न 2. यदि बल समान है और क्षेत्रफल कम कर दिया जाए तो दबाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(क) दबाव घटेगा
(ख) दबाव बढ़ेगा
(ग) दबाव पर कोई असर नहीं होगा
(घ) बल शून्य हो जाएगा
उत्तर – (ख) दबाव बढ़ेगा


प्रश्न 3. बाँध का निचला हिस्सा चौड़ा क्यों बनाया जाता है?
(क) पानी ऊपर से गिरता है
(ख) गहराई में दबाव अधिक होता है
(ग) मजबूती दिखाने के लिए
(घ) पानी हल्का हो जाता है
उत्तर – (ख) गहराई में दबाव अधिक होता है


प्रश्न 4. बर्नौली का सिद्धांत किससे संबंधित है?
(क) बल और द्रव्यमान
(ख) वेग और दबाव
(ग) कार्य और ऊर्जा
(घ) परावर्तन और अपवर्तन
उत्तर – (ख) वेग और दबाव


प्रश्न 5. चाकू, सुई, कील आदि को धारदार क्यों बनाया जाता है?
(क) सुंदर दिखने के लिए
(ख) दबाव बढ़ाने के लिए
(ग) वजन घटाने के लिए
(घ) पकड़ मजबूत करने के लिए
उत्तर – (ख) दबाव बढ़ाने के लिए


👉 “कक्षा 6 विज्ञान के अन्य अध्याय प्रश्न उत्तर यहाँ पढ़ें।”
https://educatedindia786.com/class-6-e-v-s/

✦ तरल एंव गैसीय पदार्थो की स्तिथि और गति- रिक्त स्थान भरें (Fill in the blanks)

  1. बल का SI मात्रक _________ है।
    उत्तर – न्यूटन

  2. दबाव की SI इकाई _________ है।
    उत्तर – पास्कल (Pa)

  3. एक किलो पास्कल = _________ पास्कल।
    उत्तर – 1000

  4. किसी तरल या गैस का प्रवाह उसकी _________ पर निर्भर करता है, मात्रा पर नहीं।
    उत्तर – ऊँचाई (गहराई)

  5. गतिशील द्रव जिस स्थान पर अधिक वेग से चलता है वहाँ दबाव _________ होता है।
    उत्तर – कम


✦ तरल एंव गैसीय पदार्थो की स्तिथि और गति – लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Questions)

प्रश्न 1. दबाव किसे कहते हैं?
उत्तर – जब किसी सतह पर बल लगाया जाता है तो इकाई क्षेत्रफल पर लगाए गए बल को दबाव कहते हैं।


प्रश्न 2. बाँध का निचला हिस्सा मोटा क्यों होता है?
उत्तर – क्योंकि पानी की गहराई बढ़ने पर दबाव भी बढ़ता है। निचले हिस्से पर दबाव अधिक पड़ता है, इसलिए बाँध का निचला हिस्सा चौड़ा बनाया जाता है।


प्रश्न 3. सुई आसानी से कपड़े में क्यों चली जाती है, जबकि उँगली नहीं जाती?
उत्तर – सुई का क्षेत्रफल बहुत कम होता है, इसलिए समान बल लगाने पर उसका दबाव अधिक हो जाता है।


प्रश्न 4. बर्नौली का नियम क्या कहता है?
उत्तर – किसी गतिशील तरल या गैस का वेग जितना अधिक होता है, उस स्थान पर दबाव उतना कम हो जाता है।


प्रश्न 5. मछलियों का शरीर चपटा क्यों होता है?
उत्तर – ताकि पानी के दबाव को काटते हुए वे आसानी से तैर सकें।


✦ तरल एंव गैसीय पदार्थो की स्तिथि और गति- दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Questions)

प्रश्न 1. दबाव और क्षेत्रफल का संबंध समझाइए।
उत्तर – दबाव = बल ÷ क्षेत्रफल।
यदि बल समान है और क्षेत्रफल कम कर दिया जाए तो दबाव बढ़ जाता है। उदाहरण के लिए – सुई, चाकू, कील को नुकीला बनाया जाता है ताकि कम क्षेत्रफल पर बल लगे और दबाव अधिक हो। इसके विपरीत क्षेत्रफल अधिक होने पर दबाव कम होता है।


प्रश्न 2. बर्नौली के सिद्धांत को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर – बर्नौली के अनुसार, किसी तरल या गैस का वेग जितना अधिक होता है उस स्थान पर दबाव उतना कम होता है।
उदाहरण –

  • जब हम दो कागजों के बीच फूंक मारते हैं तो वे आपस में चिपक जाते हैं क्योंकि बीच का दबाव कम हो जाता है।

  • हवाई जहाज़ के पंखों का डिज़ाइन भी इसी सिद्धांत पर आधारित है।


प्रश्न 3. तरल पदार्थ की ऊँचाई का दबाव पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर – तरल पदार्थ की गहराई (ऊँचाई) बढ़ने पर दबाव भी बढ़ता है। यही कारण है कि बाँध के निचले हिस्से को चौड़ा बनाया जाता है और जल-प्रवाह ऊपर से नीचे की ओर अधिक दबाव डालता है।


✦ तरल एंव गैसीय पदार्थो की स्तिथि और गति -प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. दबाव की SI इकाई क्या है?
उत्तर – पास्कल (Pa)।

प्रश्न 2. सुई और चाकू को धारदार क्यों बनाया जाता है?
उत्तर – ताकि कम क्षेत्रफल पर बल लगे और दबाव अधिक हो जाए।

प्रश्न 3. मछलियों का शरीर चपटा क्यों होता है?
उत्तर – ताकि वे आसानी से पानी में तैर सकें और दबाव को काट सकें।

प्रश्न 4. गैस या तरल का प्रवाह किस पर निर्भर करता है?
उत्तर – उसके दबाव (ऊँचाई/गहराई) पर, न कि मात्रा पर।

प्रश्न 5. बर्नौली का सिद्धांत क्या बताता है?
उत्तर – किसी द्रव या गैस का वेग जितना अधिक होगा, उस स्थान का दबाव उतना कम होगा।

notice : इस article को लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के ” परिवेश और विज्ञान ” class -6 की  पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।

jeeodigital.com

JeeoDigital

"Dreaming of a professional website like Educated India? JeeoDigital makes it happen — reach out now!"

class.educatedindia786.com

super course for online earning

🎯 अब कमाना होगा आसान! 📱 सिर्फ मोबाइल से शुरू करें – सीखें 100+ ऑनलाइन कमाई के तरीके, वो भी हिंदी में! 🔥 "Super Course for Online Earning" – घर बैठे कमाई का सुनहरा मौका! 💰 ₹199 में पाएं ₹1,00,000 तक कमाने का फॉर्मूला! 🚀 अभी जॉइन करें 👉 class.educatedindia786.com

educatedindia786.com

free classes

"Struggling with Hindi or English? Not anymore! Join our free basic language courses today!"

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top