Table of Contents
Toggleमानचित्र
🟢 मानचित्र का MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न):
1.मानचित्र में उत्तर दिशा किस चिन्ह से दर्शाई जाती है?
a) कुम्पास b) घूर्णा c) आकाश d) सूर्य
उत्तर: a) कुम्पास
2.प्राकृतिक विषयों को दर्शाने वाला मानचित्र क्या कहलाता है?
a) राजनीतिक मानचित्र b) विषयवस्तु मानचित्र c) प्राकृतिक मानचित्र d) जलवायु मानचित्र
उत्तर: c) प्राकृतिक मानचित्र
3.ग्लोब क्या है?
a) एक नक्शा b) पृथ्वी का प्रतिरूप c) एक चित्र d) दिशा सूचक
उत्तर: b) पृथ्वी का प्रतिरूप
4.मानचित्र पर नीला रंग किसका प्रतीक है?
a) पर्वत b) मैदान c) जल d) रेगिस्तान
उत्तर: c) जल
🟢 मानचित्र का Fill in the blanks (रिक्त स्थान भरें):
- _______ पृथ्वी का छोटा मॉडल होता है।
उत्तर: ग्लोब - दिशा सूचक यंत्र को _______ कहते हैं।
उत्तर: कम्पास - प्राकृतिक मानचित्र में _______ और नदियों को दर्शाया जाता है।
उत्तर: पर्वत - स्केल के माध्यम से _______ दूरी मापी जाती है।
उत्तर: वास्तविक - मानचित्र बनाने की विद्या को _______ कहते हैं।
उत्तर: कार्टोग्राफी
🟢मानचित्र का True or False (सही या गलत):
- ग्लोब को हर समय अपने साथ ले जाना आसान है।
उत्तर: गलत - ध्रुवतारा उत्तर दिशा को दर्शाता है।
उत्तर: सही - मैप शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई है।
उत्तर: सही - स्केल के बिना दूरी मापना संभव है।
उत्तर: गलत
🟢मानचित्र का Short Answer Questions (लघु उत्तरीय प्रश्न):
1.मानचित्र किसे कहते हैं?
उत्तर: पृथ्वी के किसी अंचल को समतल कागज पर लघु रूप में दर्शाने वाले चित्र को मानचित्र कहते हैं।
2.कम्पास क्या है?
उत्तर: कम्पास एक दिशा सूचक यंत्र है, जिसका चुंबकीय सुई उत्तर दिशा को दर्शाता है।
3.ग्लोब और मानचित्र में क्या अंतर है?
उत्तर: ग्लोब त्रि-आयामी होता है और मानचित्र द्वि-आयामी। ग्लोब से पृथ्वी की आकृति बेहतर समझ में आती है जबकि मानचित्र से विस्तृत जानकारी मिलती है।
4.मानचित्र का स्केल क्या दर्शाता है?
उत्तर: स्केल मानचित्र पर दूरी और वास्तविक दूरी का अनुपात दर्शाता है।
🟢मानचित्र का Long Answer Questions (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न):
1.मानचित्र के मुख्य घटकों की चर्चा कीजिए।
उत्तर: मानचित्र के मुख्य घटक हैं:
- स्केल: मानचित्र पर दूरी को वास्तविक दूरी में बदलने का अनुपात।
- दिशा: उत्तर दिशा का चिन्ह और उससे जुड़ी दिशाएं।
- प्रतीक चिन्ह: जल, पर्वत, मैदान, वन, सड़क, आदि को दर्शाने के लिए विभिन्न रंग और चिन्ह।
- निर्देशिका: प्रतीक चिन्हों का विवरण।
2.ग्लोब और मानचित्र का महत्व बताइए।
उत्तर: ग्लोब पृथ्वी का वास्तविक आकार दिखाता है, जिससे महासागर, देश, महादेश की स्थिति समझ में आती है। परंतु इसका प्रयोग सीमित है। मानचित्र अधिक विवरण प्रदान करता है और किसी भी क्षेत्र की विस्तृत जानकारी देता है, जैसे जलवायु, जनसंख्या, वनस्पति आदि।
3.दिशा ज्ञात करने के विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: दिशा ज्ञात करने के लिए:
- कम्पास का प्रयोग किया जाता है।
- दिन में सूर्य की दिशा से भी जाना जा सकता है (पूर्व में उदय होता है)।
- रात में ध्रुवतारा उत्तर दिशा में होता है।
- मानचित्र पर उत्तर दिशा का चिन्ह देखकर अन्य दिशाओं का ज्ञान होता है।
notice : इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के हमारी पृथ्वी , class -6 की पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।