Table of Contents
Toggle🌍 वातावरण तथा इसके संसाधन (Environment and Its Resources) – Class 9 Notes with Q&A
✅ Group-A: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) उत्तर सहित
1. किसी परितंत्र में ऊर्जा को ग्रहण करने वाले होते हैं –
(a) उपभोक्ता (b) उत्पादक (c) सूक्ष्म जीव (d) पटन
✔ उत्तर: (b) उत्पादक
2. निम्नलिखित में उत्पादक कौन है?
(a) घास (b) टिड्डा (c) मेढ़क (d) इनमें से कोई नहीं
✔ उत्तर: (a) घास
3. मैदानी परितंत्र में तृतीय उपभोक्ता कौन है?
(a) सर्प (b) मेढ़क (c) हरा पौधा (d) टिड्डा
✔ उत्तर: (a) सर्प
4. राइजोबियम जीवाणु है –
(a) नाइट्रोजन को स्थिर करने वाला (b) परजीवी (c) डिनाइट्रीकरण करने वाला (d) मृत
✔ उत्तर: (a) नाइट्रोजन को स्थिर करने वाला
5. जन्तुओं को कार्बन तथा नाइट्रोजन मिलता है –
(a) पानी से (b) पौधों से (c) हवा से (d) इनमें से कोई नहीं
✔ उत्तर: (b) पौधों से
6. शेर है –
(a) प्राथमिक उपभोक्ता (b) द्वितीय उपभोक्ता (c) तृतीय उपभोक्ता (d) इनमें से कोई नहीं
✔ उत्तर: (c) तृतीय उपभोक्ता
7. प्रोटीन के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण तत्व है –
(a) नाइट्रोजन (b) ऑक्सीजन (c) फॉस्फोरस (d) कार्बन
✔ उत्तर: (a) नाइट्रोजन
8. उत्पादकों को कार्बन की प्राप्ति होती है –
(a) CO₂ के रूप में (b) ऑक्सीजन के रूप में (c) नाइट्रोजन के रूप में (d) ATP के रूप में
✔ उत्तर: (a) CO₂ के रूप में
9. परितंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है –
(a) क्लोरोफिल (b) ATP (c) सूर्य का प्रकाश (d) इनमें से कोई नहीं
✔ उत्तर: (c) सूर्य का प्रकाश
10. O₃ परत द्वारा अवशोषित नहीं होती –
(a) CO₂ (b) ऑक्सीजन (c) हानिकारक पराबैंगनी किरणें (d) इनमें से कोई नहीं
✔ उत्तर: (a) CO₂
11. O₃ परत के अवक्षय के लिए जिम्मेदार है –
(a) CO₂ (b) CFC (c) NO₂ (d) SO₂
✔ उत्तर: (b) CFC
12. परितंत्र में ऊर्जा का प्रवाह होता है –
(a) एकदिशीय (b) द्विदिशीय (c) बहुदिशीय (d) किसी भी दिशा में नहीं
✔ उत्तर: (a) एकदिशीय
13. ऊर्जा का मुख्य स्रोत है –
(a) बल्ब (b) मोमबत्ती (c) किरासन तेल (d) सूर्य
✔ उत्तर: (d) सूर्य
14. फसलों के साथ उगने वाले अनावश्यक पौधों को कहते हैं –
(a) घास (b) खर-पतवार (c) जंगली पौधे (d) इनमें से कोई नहीं
✔ उत्तर: (b) खर-पतवार
15. पॉम फ्रेट है –
(a) मृदु जलीय मछली (b) समुद्री मछली (c) झींगा की एक प्रजाति (d) इनमें से कोई नहीं
✔ उत्तर: (b) समुद्री मछली
✅ Group-B: रिक्त स्थान पूर्ति (Fill in the Blanks)
जैव तथा अजैविक घटकों से परितंत्र बनता है।
प्राथमिक उपभोक्ता प्रायः शाकाहारी होते हैं।
कृषि के लिए फसलों का चक्रण आवश्यक है।
भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है – काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान।
O₃ परत के अवक्षय से मनुष्य में त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह सदा एक दिशा में होता है।
आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों को पोषी स्तर कहते हैं।
मृत उत्पादक एवं उपभोक्ताओं का अपघटन अपघटक द्वारा होता है।
जन्तु उत्पादित खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।
मछली से पौष्टिक आहार के अतिरिक्त तेल और प्राप्त होता है।
✅ Group-C: सही / गलत (True / False)
कोयला का अनवीनीकरण ऊर्जा का स्रोत है। ✔ सही
10% नियम लिण्डमेन के द्वारा दिया गया था। ✔ सही
टिड्डा किसी भी आहार श्रृंखला में प्राथमिक उपभोक्ता होता है। ✔ सही
कैक्टस के पौधे में काँटे पत्तों के रूपान्तरण हैं। ✔ सही
SCP का उदाहरण स्पाइरुलिना हो सकता है। ✔ सही
प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करके ऊर्जा का संरक्षण किया जा सकता है। ✔ सही
🔥 स्पेशल ऑफ़र 🔥
अभी खरीदें और पाएं जबरदस्त डिस्काउंट! जल्दी करें, ऑफ़र सीमित समय के लिए है।
*Amazon Affiliate लिंक
C. निम्न को मिलाओ (A के साथ B का सही जोड़ा बनाओ)
A | B |
---|---|
(1) कार्बन | (c) वायुमण्डलीय CO₂ |
(ii) दूध, अण्डा तथा मांस | (e) जन्तु-भोजन उत्पाद |
(iii) सजीव तथा निर्जीव के मध्य सम्पर्क | (a) परितन्त्र |
(iv) रोहू, कतला, एनाबास आदि | (b) मृदु जलीय मछलियाँ |
D. लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर सहित
1. परितंत्र में उत्पादक का क्या कार्य है?
उत्पादक सूर्य के प्रकाश की सहायता से प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोजन तैयार करते हैं। ये अन्य सभी जीवों के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत होते हैं।
2. पोषी स्तर क्या है? एक आहार श्रृंखला का उदाहरण देकर विभिन्न पोषी स्तर को बताओ।
आहार श्रृंखला में विभिन्न स्थानों को पोषी स्तर कहते हैं।
उदाहरण:
घास → टिड्डा → मेढ़क → सर्प
घास (उत्पादक)
टिड्डा (प्राथमिक उपभोक्ता)
मेढ़क (द्वितीयक उपभोक्ता)
सर्प (तृतीयक उपभोक्ता)
3. आहार जाल का निर्माण कैसे होता है?
जब एक से अधिक आहार श्रृंखलाएँ एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं, तो आहार जाल का निर्माण होता है। यह प्राकृतिक रूप से बनता है क्योंकि कोई भी जीव एक ही प्रकार का भोजन नहीं करता।
4. उत्पादक एवं उपभोक्ता में क्या अंतर है?
उत्पादक: अपना भोजन स्वयं बनाते हैं (जैसे- हरे पौधे)।
उपभोक्ता: अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते, वे अन्य जीवों पर निर्भर रहते हैं (जैसे- जानवर, मनुष्य)।
5. पशुपालन की परिभाषा लिखो।
पालतू जानवरों का पालन-पोषण एवं उनसे दूध, मांस, ऊन, अंडे आदि प्राप्त करने की प्रक्रिया को पशुपालन कहते हैं।
6. हमारे देश में दूध का औसत उत्पादन कम होने का कारण क्या है?
उच्च गुणवत्ता वाली नस्लों की कमी
उचित पोषण की कमी
आधुनिक तकनीकों का अभाव
रोगों का फैलाव
7. मिश्रित मछली संवर्धन किसे कहते हैं?
एक ही तालाब में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का पालन करना मिश्रित मछली संवर्धन कहलाता है। इससे संसाधनों का पूर्ण उपयोग होता है।
8. जन्तु उत्प्लावी किसे कहते हैं? उदाहरण दो।
पानी की सतह पर तैरते सूक्ष्म जन्तुओं को जन्तु उत्प्लावी कहते हैं।
उदाहरण: झींगा, जल-कीड़े।
9. विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक तंत्रों के नाम लिखो।
स्थलीय पारितंत्र
जलीय पारितंत्र
वन पारितंत्र
मरुस्थलीय पारितंत्र
10. भारतीय भैसों की प्रमुख प्रजातियों के नाम लिखो।
मुर्रा
जाफराबादी
नीलीरावी
सुरती
11. जैव-भू-रासायनिक चक्र क्या है?
जीवों और पर्यावरण के बीच तत्वों का चक्रीय प्रवाह जैव-भू-रासायनिक चक्र कहलाता है, जैसे कार्बन चक्र, नाइट्रोजन चक्र।
12. जीवभार किसे कहते हैं? समुदाय कहने से तुम क्या समझते हो?
जीवभार: किसी पारितंत्र में जीवित पदार्थों का कुल भार।
समुदाय: विभिन्न प्रजातियों का समूह जो एक क्षेत्र में रहता है और आपसी संबंध बनाए रखता है।
13. खर-पतवार किसे कहते हैं? मनुष्य परपोषी है, कैसे?
खर-पतवार: फसलों के साथ उगने वाले अनावश्यक पौधे।
मनुष्य परपोषी है: क्योंकि मनुष्य अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकता, उसे पौधों और जानवरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
14. मौसम के आधार पर फसल कितने प्रकार की होती है? नाम लिखो।
फसलें दो प्रकार की होती हैं:
खरीफ फसल (जैसे- धान, मक्का)
रबी फसल (जैसे- गेहूं, चना)
15. फसल चक्रण के लिए दलहन जाति के पौधों का चयन क्यों किया जाता है?
क्योंकि दलहन पौधों की जड़ों में राइजोबियम बैक्टीरिया होते हैं, जो मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाते हैं और भूमि की उर्वरता बनाए रखते हैं।
E. विस्तृत उत्तरीय प्रश्न उत्तर सहित
1. परितंत्र की संरचना का संक्षिप्त विवरण दो।
परितंत्र दो मुख्य घटकों से मिलकर बना होता है:
जैविक घटक: इसमें उत्पादक (हरे पौधे), उपभोक्ता (शाकाहारी एवं मांसाहारी जीव), और अपघटक (कवक, जीवाणु) शामिल होते हैं।
अजैविक घटक: वायु, जल, मिट्टी, प्रकाश, तापमान आदि।
सभी घटक एक-दूसरे से जुड़े होते हैं और ऊर्जा व पोषक तत्त्वों का आदान-प्रदान करते हैं।
2. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह किस प्रकार होता है?
ऊर्जा का प्रवाह एकदिशीय होता है।
यह सूर्य से शुरू होकर उत्पादकों तक पहुँचता है, फिर उपभोक्ताओं और अंत में अपघटकों तक जाता है।
10% नियम के अनुसार, प्रत्येक पोषी स्तर पर केवल 10% ऊर्जा अगले स्तर पर जाती है।
उदाहरण:
सूर्य → घास → हिरण → शेर → अपघटक
3. आहार जाल का निर्माण कैसे होता है? अगर किसी पोषी स्तर के सभी जीवों को नष्ट कर दिया जाए तो इसका परितंत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
आहार जाल तब बनता है जब कई आहार श्रृंखलाएँ आपस में जुड़ती हैं।
यदि किसी एक पोषी स्तर के सभी जीव नष्ट हो जाएँ, तो ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो जाएगा और पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ जाएगा।
उदाहरण: यदि शाकाहारी जीव समाप्त हो जाएँ, तो मांसाहारी जीव भी मर जाएंगे।
4. ओ₃ छिद्र से क्या समझते हो? यह कैसे उत्पन्न होता है? इससे होने वाली हानियों के बारे में लिखो।
ओजोन छिद्र का मतलब है ओजोन परत का पतला होना।
कारण: CFC गैस, औद्योगिक प्रदूषण।
हानियाँ:
पराबैंगनी किरणें पृथ्वी तक पहुँचती हैं।
त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद का खतरा।
पौधों और जलीय जीवों पर प्रतिकूल प्रभाव।
5. पोषक चक्र किसे कहते हैं? उस गैस का नाम लिखो जिसे पौधे सीधे हवा से ग्रहण कर सकते हैं लेकिन जन्तु नहीं। हवा में उसका % क्या है? उस चक्र की व्याख्या करो।
जैविक और अजैविक घटकों के बीच पोषक तत्त्वों का बार-बार पुनर्चक्रण पोषक चक्र कहलाता है।
गैस: कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)
हवा में इसकी मात्रा लगभग 0.03% है।
कार्बन चक्र: पौधे CO₂ ग्रहण कर प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोजन बनाते हैं। उपभोक्ता इसे खाते हैं। श्वसन एवं अपघटन द्वारा CO₂ वापस वातावरण में पहुँचता है।
6. प्राकृतिक संपदा किसे कहते हैं? इनकी उपयोगिता पर प्रकाश डालो।
प्रकृति से प्राप्त सभी संसाधन जो जीवन के लिए आवश्यक हैं, उन्हें प्राकृतिक संपदा कहते हैं।
उपयोगिता:जल → पीने, कृषि के लिए।
वन → ऑक्सीजन, लकड़ी।
खनिज → उद्योगों में।
मिट्टी → फसल उत्पादन।
7. तालाब के पारिस्थितिक तंत्र का सचित्र वर्णन करो।
तालाब का पारितंत्र तीन भागों में बँटा होता है:
ऊपरी सतह: तैरते पौधे और शैवाल।
मध्य भाग: मछलियाँ, जलीय जन्तु।
तल भाग: अपघटक जीव।
(चित्र: तालाब के तीन स्तरों के साथ पौधे, मछली और अपघटक दर्शाएं।)
8. परितंत्र के संतुलन में मानव की भूमिका पर टिप्पणी लिखो।
मानव वृक्षारोपण कर संतुलन बनाए रख सकता है।
प्रदूषण, वनों की कटाई, औद्योगीकरण से असंतुलन होता है।
पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों का सही उपयोग आवश्यक है।
9. किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ‘भारत सरकार’ ने ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम को प्रारम्भ किया है? वन्य जीवों के संरक्षण की आवश्यकता क्यों है? किस प्रकार से वन्य जीवों का संरक्षण किया जाता है?
वन महोत्सव उद्देश्य: वनों का संरक्षण और अधिक वृक्षारोपण।
वन्य जीवों का महत्व: जैव विविधता बनाए रखना।
संरक्षण के उपाय:
राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य।
शिकार पर प्रतिबंध।
जनजागरूकता अभियान।
10. पशुपालन से होने वाले आर्थिक लाभों का विवरण दो। अधिक अंडे तथा मांस के उत्पादन हेतु मुर्गी पालन में कैसे सुधार लाया जा सकता है? गाय की उच्च प्रजातियों के नाम लिखो।
आर्थिक लाभ: दूध, मांस, ऊन, चमड़ा, खाद।
मुर्गी पालन सुधार:
उच्च नस्लों का चयन।
संतुलित आहार।
वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग।
गाय की उच्च प्रजातियाँ:
साहीवाल
गीर
notice : इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के “नव जीवन विज्ञान एंव पर्यावरण ” class – की पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।