Table of Contents
Toggle.पंडित रामनरेश त्रिपाठी
मन-मोहिनी प्रकृति की जो गोद में बसा है,
सुख स्वर्ग-सा जहाँ है, वह देश कौन-सा है?
जिसके चरण निरंतर रत्नेश धो रहा है,
जिसका मुकुट हिमालय, वह देश कौन-सा है?
नदियां जहाँ सुधा की धारा बहा रही है,
सींचा हुआ सलोना, वह देश कौन-सा है?
जिसके बड़े रसीले फलकंद-नाज मेवे,
सब आँगने सजे हैं, वह देश कौन-सा है?
जिसके सुगंध वाले, सुंदर प्रसून प्यारे,
दिन-रात हँस रहे हैं, वह देश कौन-सा है?
मैदान, गिरि, वनों में हरियालियां लहकतीं,
आनंदमय जहाँ है, वह देश कौन-सा है ?
जिसके अनंत धन से धरती भरी पड़ी है,
संसार का शिरोमणि, वह देश कौन-सा है ?
पृथ्वी निवासियों को जिसने प्रथम जगाया,
शिक्षित किया, सुधारा, वह देश कौन-सा है?
छोड़ा स्वराज तृणवत्, आदेश से पिता के,
वह राम था जहाँ पर, वह देश कौन-सा है?
निस्वार्थ शुद्ध प्रेमी, भाई भले जहाँ थे,
लक्ष्मण भरत सरीखे, वह देश कौन-सा है?
निष्पक्ष न्यायकारी जन, जो पढ़े लिखे है, वे सब बता सकेंगे, वह देश कौन-सा है?
कोटि-कोटि भाई, सेवक सपूत जिसके,
भारत सिवाय, दूजा, वह देश कौन-सा है?
उत्तर:- इस कविता के कवि पंडित रामनरेश त्रिपाठी हैं ।
२.कविता में किस देश का उल्लेख है ?
उत्तर :-कविता में भारत देश का उल्लेख है ।
३.इस कविता में भारत की किन विशेषताओ का उल्लेख किया गया है ।
उत्तर :-इस कविता मैं भारत की प्राकृतिक विशेषताओ का उल्लेख किया गया है ।
४.भारत के चरणों को कौन धोता है ? इसका मुकुट किसे बताया गया है ?
उत्तर :-भारत के चरणों को रत्नेश धोता है । इसका मुकुट हिमालय को बताया गया है ।
5. भारत के सेवक सपूतो की संख्या कितनी है ?
उत्तर :- भारत के सेवक सपूतो की संखिया अनेक है ।
वह देश कौन सा है ? पाठ का निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर अपने भाषा में लिखो
२.१. भारत एक आनन्दमय देश किस प्रकार है?
२.३. भारत की धरती में कौन से अनन्त धन गड़े हैं?
उत्तर :-भारत की धरती में अनेक प्रकार के अनन्त धन गड़े हैं जेसे लोहा ,कोयला ,तम्बा और सोना अदि ।
२.४. भारत के प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में क्या कहा गया है?
उत्तर :-भारत के प्राकृतिक सौंदर्य मन -मोहिनी है । जहाँ एक तरफ उत्तर की दिशा में हिमालय पर्वत हैं ,वहीं दक्षिण में हिन्द महासगर । चारो तरफ हरयाली ही हरयाली है ये सब मिलकर भारत के प्राकृतिक सौंदर्य को मनमोहिनी बनाता हैं ।
२.५. भारत ने पृथ्वी के निवासियों को किस प्रकार जगाया ?
उत्तर :-भारत ने पिथ्वी निवासी को शिक्षित करके जगाया ।
२.६. इस कविता का सार अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर :-“वह देश कौन सा है?” कविता “पंडित रामनरेश त्रिपाठी “ने लिखा है ।इस कविता में कवि भारत देश की प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहते है कि भारत के प्राकृतिक सौंदर्य मन -मोहिनी है । जहाँ एक तरफ उत्तर की दिशा में हिमालय पर्वत हैं ,वहीं दक्षिण में हिन्द महासगर ।
चारो तरफ हरयाली ही हरयाली है ये सब मिलकर भारत के प्राकृतिक सौंदर्य को मनमोहिनी बनाता हैं ।भारत देश स्वर्ग जैसा है । यहाँ नदियाँ सुधा की धरा बाहा रही है । भारत के सीचे हुए खेत सलोने लग रहे हैं । भारत के आंगन में रसिले फल और नाज मेवे बसे है । फूलो के सुगंध से दिन रात हस रहें हैं ।
मैदान ,गिरी ,वनों के कारण देश आनंदमय प्रतीत होता है ।भारत ने पिथ्वी निवासी को शिक्षित किया सुधार और भाईचारे का सन्देश दिया है ।
२.७. तुम्हें भारत की क्या-क्या चीजें लुभाती है?
उत्तर :-हमें भारत की नदी ,पर्वत ,पहाड़ ,संस्कृति और भाईचारा अदि लुभाती है ।
वह देश कौन सा है ? पाठ का कविता की पंक्तियों को पूरा करो।
३.१. सुख स्वर्ग-सा जहाँ है, वह देश कौन-सा है?
३.२. जिसके चरण निरंतर रत्नेश धो रहा है,
३.३. दिन-रात हँस रहे हैं, वह देश कौन-सा है?
३.४. जिसके अनंत धन से धरती भरी पड़ी है,
३.५. पृथ्वी निवासियों को जिसने प्रथम जगाया ।

Exclusive Amazon Deal
Buy Now
Exclusive Amazon Deal
Buy Now✅ 4. सरल अर्थ
Q. “जिसके चरण निरंतर रत्नेश धो रहा है…”
👉 भारत के पैरों को समुद्र लगातार धोता है और हिमालय उसका मुकुट है।
Q. “नदियाँ जहाँ सुधा की धारा बहा रही है…”
👉 भारत में नदियाँ अमृत जैसे जल से धरती को सींचती हैं।
✅ 5. गद्यांश आधारित प्रश्न
Q5.1. पृथ्वी के निवासियों को किसने जगाया?
👉 भारत ने ज्ञान देकर जगाया।
Q5.2. ‘शिक्षित किया, सुधारा’ का अर्थ क्या है?
👉 लोगों को पढ़ाकर और उनके जीवन को बेहतर बनाया।
Q5.3. किसने स्वराज छोड़ा और क्यों?
👉 भगवान राम ने पिता के आदेश से राज्य छोड़ दिया।
✅ 6. क्रिया पद
- धो रहा है
- बहा रही हैं
- हँस रहे हैं
- लहकतीं
- किया, सुधारा
✅ 7. शब्द बनाओ
- मुटकु → मुकुट
- शिमरोणि → शिरोमणि
- रास्वज → स्वराज
- वक से → सेवक
- मैनदा → मैदान
✅ 8. ‘क्ष’ वाले शब्द
- लक्ष्मण
- निष्पक्ष
- अक्षर
👉 स्वयं: शिक्षा, रक्षा, क्षेत्र
✅ 9. पर्यायवाची
- प्रसून → फूल
- पर्वत → पहाड़
- धरती → पृथ्वी
- सूर्य → रवि
✅ 10. वाक्य बनाओ
- सलोना → यह बगीचा बहुत सलोना है।
- आनन्दमय → भारत एक आनंदमय देश है।
- शिक्षित → हमें शिक्षित बनना चाहिए।
- स्वराज → स्वराज हमारा अधिकार है।
- निष्पक्ष → शिक्षक निष्पक्ष होना चाहिए।
- सेवक → वह देश का सच्चा सेवक है।
✅ 11. सही वर्तनी
- स्वरग → स्वर्ग
- चरन → चरण
- परसून → प्रसून
- सिरोमनी → शिरोमणि
- पिरथवी → पृथ्वी
- परथम → प्रथम
- परेमी → प्रेमी
- निस्पछ → निष्पक्ष
✅ 12. विशेषण-विशेष्य मिलान
- सलोना → देश
- सुंदर → प्रसून
- रसीले → फल
- अनंत → धन
- न्यायकारी → जन
- सेवक → सपूत
✅ 13. सही विकल्प
- भारत ✔️
- नदी ✔️
- उपर्युक्त सभी ✔️
- रामनरेश त्रिपाठी ✔️
- राम ✔️
- हिमालय ✔️
✅ 14. कविता से पंक्तियाँ
14.1
👉 “पृथ्वी निवासियों को जिसने प्रथम जगाया…”
14.2
👉 “नदियाँ जहाँ सुधा की धारा बहा रही है…”
✅ 15. शब्दार्थ
- सुधा → अमृत
- रत्नेश → समुद्र
- लगातार → निरंतर
- सपूत → अच्छा पुत्र
- आज्ञा → आदेश
- प्रकृति → कुदरत
✅ 16. विलोम शब्द
- स्वर्ग ↔ नरक
- पृथ्वी ↔ आकाश
- निष्पक्ष ↔ पक्षपाती
- निस्वार्थ ↔ स्वार्थी
- शिक्षित ↔ अशिक्षित
- सुगंध ↔ दुर्गंध
✅ 17. प्रत्यय अलग करो
| शब्द | मूल शब्द | प्रत्यय |
|---|---|---|
| हरियालियां | हरियाली | आँ |
| निवासियों | निवास | ईयों |
| न्यायकारी | न्याय | कारी |
| शिक्षित | शिक्षा | इत |
| हिमालय | हिम | आलय |
✅ 18. मेरा भारत महान (5 वाक्य)
- मेरा भारत महान देश है।
- यहाँ विविधता में एकता है।
- भारत की संस्कृति बहुत समृद्ध है।
- यहाँ नदियाँ, पर्वत और हरियाली है।
- मुझे अपने देश पर गर्व है।
उत्तर :-रत एक प्राचीन और महान सभ्यता वाला देश है।यह विविधताओं से भरा हुआ है, जिसमें विभिन्न भाषाएं, संस्कृतियाँ और धर्म शामिल हैं।
भारत की राजधानी नई दिल्ली है और इसकी राष्ट्रीय भाषा हिंदी है।
यहां ताजमहल जैसी विश्व धरोहरें और प्राकृतिक सौंदर्य के कई स्थल मौजूद हैं।
भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
यहां की कृषि अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है, और भारत एक प्रमुख खाद्यान्न उत्पादक देश है।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां लोगों को अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अधिकार है।
यहां की शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है।
भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ है, और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, जो देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।


१. 


