educatedindia786.com

Amazon

"Love Amazon? Shop through our link and help Educated India empower more students — no extra cost to you!"

भौतिक पर्यावरण class-7
educatedindia786.com

Flipkart

"Flipkart fan? Click our link before you buy and support quality education with every purchase!"

भौतिक पर्यावरण

🔹 1.भौतिक पर्यावरण का  वैकल्पिक प्रश्न (Objective / MCQ) उत्तर सहित

प्रश्न 1. किसी वस्तु की गर्म या ठंडी स्थिति बताने वाली राशि क्या कहलाती है?
(a) तापभौतिक पर्यावरण class-7
(b) उष्णता
(c) तापमान
(d) ऊर्जा

उत्तर: (c) तापमान


प्रश्न 2. बर्फ के गलन के समय तापमान क्या होता है?
(a) बढ़ता है
(b) घटता है
(c) स्थिर रहता है
(d) शून्य हो जाता है

उत्तर: (c) स्थिर रहता है


प्रश्न 3. सेल्सियस स्केल पर बर्फ का गलनांक है—
(a) 32°C
(b) 100°C
(c) 0°C
(d) –10°C

उत्तर: (c) 0°C


प्रश्न 4. उष्णता मापने की S.I. इकाई क्या है?
(a) कैलोरी
(b) जूल
(c) डिग्री
(d) मीटर

उत्तर: (b) जूल


🔹 2. भौतिक पर्यावरण का एक पंक्ति में उत्तर (One Liner)

प्रश्न: ताप मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: ताप मापने के लिए थर्मामीटर का प्रयोग किया जाता है।


प्रश्न: दो अलग-अलग उष्ण वस्तुओं के संपर्क में आने पर क्या प्रवाहित होता है?
उत्तर: ताप (Heat) का प्रवाह होता है।


🔹 3.भौतिक पर्यावरण का  दो अंक के प्रश्न (2 Marks) उत्तर सहित

प्रश्न 1:ताप और तापमान में अंतर लिखिए।

उत्तर: . ताप वस्तु के अंदर प्रवाहित होने वाली ऊर्जा है।

  • तापमान वस्तु की गर्म या ठंडी स्थिति का माप है।


प्रश्न 2:गुप्त उष्मा क्या है?

उत्तर:किसी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के समय ग्रहण या त्याग की गई वह उष्मा जिससे तापमान में परिवर्तन नहीं होता, उसे गुप्त उष्मा कहते हैं।


🔹 4. भौतिक पर्यावरण का पाँच अंक के प्रश्न (5 Marks) उत्तर सहित

प्रश्न:सेल्सियस एवं फारेनहाइट तापमान पैमाने को समझाइए।

उत्तर:सेल्सियस पैमाने में बर्फ का गलनांक 0°C और जल का क्वथनांक 100°C माना गया है।
फारेनहाइट पैमाने में बर्फ का गलनांक 32°F और जल का क्वथनांक 212°F होता है।
दोनों पैमानों में 100°C = 180°F का अंतर होता है।
इन्हीं के आधार पर तापमान का आपसी संबंध बनाया जाता है।
सेल्सियस पैमाना वैज्ञानिक प्रयोगों में अधिक उपयोगी माना जाता है।


🔹 5.भौतिक पर्यावरण का  दस अंक का प्रश्न (10 Marks – Exam Most Important)

प्रश्न:उष्णता, तापमान एवं गुप्त उष्मा को उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर:उष्णता वह ऊर्जा है जो एक वस्तु से दूसरी वस्तु में तापमान के अंतर के कारण प्रवाहित होती है। जब दो वस्तुएँ संपर्क में आती हैं, तो अधिक तापमान वाली वस्तु से कम तापमान वाली वस्तु की ओर उष्णता प्रवाहित होती है।

तापमान किसी वस्तु की गर्म या ठंडी अवस्था का माप है। इसे थर्मामीटर द्वारा मापा जाता है। तापमान की प्रमुख इकाइयाँ सेल्सियस और फारेनहाइट हैं।

गुप्त उष्मा वह उष्मा है जो किसी पदार्थ द्वारा अवस्था परिवर्तन (ठोस से द्रव या द्रव से वाष्प) के समय ग्रहण या त्याग की जाती है, लेकिन इस दौरान तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होता।
उदाहरण के लिए, 0°C पर बर्फ पिघलकर जल बनती है, लेकिन तापमान 0°C ही रहता है।

इस प्रकार उष्णता, तापमान और गुप्त उष्मा मिलकर पदार्थों के व्यवहार को समझने में सहायता करते हैं।


🔹 6.भौतिक पर्यावरण का जीवन से जुड़े अनुप्रयोगात्मक प्रश्न

प्रश्न:स्पिरिट हाथ पर डालने से ठंडक क्यों महसूस होती है?

उत्तर:स्पिरिट वाष्पीकरण के लिए हाथ से गुप्त उष्मा ग्रहण करता है। इससे हाथ का तापमान घट जाता है और ठंडक महसूस होती है।


notice : इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के  class -7 E.V.S की पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top