Digital coaching classes for West Bengal students

देश की माटी देश का जल ,class 3 ,EDUCATED INDIA

देश की माटी देश का जल

 

देश की माटी, देश का जल हवा देश की, देश के फल सरस बनें प्रभु, सरस बनें।

देश के घर और देश के घाट देश के वन औ देश के बाट सरल बनें प्रभु, सरल बनें।

देश के तन और देश के मन देश के घर के भाई-बहन विमल बनें प्रभु, विमल बनें।

देश की इच्छा, देश की आशा काम देश का, देश की भाषा एक बनें प्रभु, एक बनें।

देश की माटी, देश का जल हवा देश की, देश के फल सरस बनें प्रभु, सरस बनें।

देश की माटी देश का जल :प्र्शन -उत्तर

देश की मट्टी देश का जल class -3 की कविता है।1.(1)आपके आस-पास गांव/शहर की मिट्टी का रंग कैसा है?

उत्तर:कथा 

(2) उस मिट्टी में कौन कौन सी फसल उगाई जाती है?

उत्तर: धान, सब्जी, फल, गेहुँ आदि।

(3)मिट्टी से बनी कौन-कौन सी चीज अपने घर के काम में इस्तेमाल करते हो ?

उत्तर : घड़ा, चूल्हा आदि

(4) मिट्टी से बर्तन बनाने वाले को क्या कहते हैं?

उत्तर:कुम्हार ।

(5)मिट्टी से बने खिलौने अगर तुम्हारे घर में है तो उनके नाम लिखो ?

उत्तर:घोड़ा ,हाथी ।

 

(6) अपने मातृभाषा का नाम बताओ ?

उत्तर:हिंदी ।

(7)किसी अन्य भाषा का नाम बताओ ?

उत्तर :अंग्रेजी, बांग्ला ,उर्दू आदि ।

2/(1)प्रभु से किन-किन चीजों को सरल बनाने की प्रार्थना की गई है?

उत्तर: देश की माटी,जल,हवा,फल,घर -घाट आदि को सरल बनाने की प्रार्थना की गई है ।

(2)प्रभु से किन-किन चीजों को विमल बनाने की प्रार्थना की गई है ?

उत्तर : तन ,मन ,भाई ,बहन को विमल बनाने की प्रार्थना की गई है ।

(3)प्रभु से किन-किन चीजों को एक बनाने की प्रार्थना की गई है ?

उत्तर : प्रभु से इच्छा ,आशा ,कम ,भाषा को एक बनाने की प्रार्थना की गई है।

(4)इन्हें एक बनाने की प्रार्थना क्यों की गई है? 

उत्तर:देश के विकास के लिए इन्हें एक बनाने की प्रार्थना की गई है ।

१ ६. अपने भारत देश के बारे में पांच वाक्य लिखो।

उत्तर : हमारा भारत महान  है। 

हम सब भारत  के निवासी  है। 

 भारत का रष्टीय  झण्डा  तिरंगा है। 

भारत में सभी धर्म के लोग साथ मिलजुल कर  रहते है।

 भारत का संविधान महँ है। 

देश की माटी देश का जल पाठ का importance question

उत्तर :देश की माटी  देश का जल कविता  के कवि का नाम  रवीन्द्रनाथ  ठाकुर है। 

उत्तर :देश की माटी देश का जल कविता में भारत देश का उल्लेख हैं। 

notice:-देश की माटी  देश का जल कविता रवीन्द्रनाथ  ठाकूर  ने लिखा है। इस article  लिखने के लिए हमने west  bengal  sylabus  के पाठबहार  पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना  है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में  हमारी मदद करे। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top