Digital coaching classes for West Bengal students

वह चिड़िया जो by Educated India

Table of Contents

- केदारनाथ अग्रवाल

वह चिड़िया जो कविता का वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

(क) चिड़िया के पंख हैं-
उत्तर: नीले

(ख) चिड़िया कैसी है?
उत्तर:  छोटी

(ग) चिड़िया किसके लिए गाती है?
उत्तर: बूढ़े वन-बाबा के लिए

वह चिड़िया जो कविता का बोधमूलक प्रश्न उत्तर

1. (क) ‘वह चिड़िया जो’ कविता का सारांश-लिखये ।
उत्तर :- इस  कविता में नीले पंखों वाली एक छोटी चिड़िया के कार्यों का वर्णन है। वह चिड़िया अन्न से, गाने से, और नदी से प्रेम करती है। वह संतोषी और मेहनती है। यह कविता हमें प्राकृतिक जीवन का आदर करना सिखाती है।

1. (ख) चिड़िया कौन-कौन से कार्य करती है?

उत्तर :- जुंडी के दाने खाती है।बूढ़े वन-बाबा के लिए गाती है।नदी से जल का मोती ले जाती है।

वह चिड़िया जो कविता का निर्देशानुसार उत्तर

वह चिड़िया जो- चोंच मारकर दूध-भरे जुंडी के दाने रुचि से, रस से खा लेती है वह छोटी संतोषी चिड़िया नीले पंखोंवाली मैं हूँ मुझे अन्न से बहुत प्यार है।

(i) इस पद्यांश के कवि कौन है? यह किस शीर्षक से उधृत है?

उत्तर :-इस पद्यांश के कवि केदारनाथ अग्रवाल हैं।यह कविता ‘वह चिड़िया जो’ शीर्षक से ली गई है।

(ii) चिड़िया को किससे प्यार है? उसे संतोषी क्यों कहा गया है?

उत्तर :-चिड़िया को अन्न से प्यार है।उसे संतोषी इसलिए कहा गया है क्योंकि वह थोड़े में ही संतुष्ट रहती है।

(i) चिड़िया को मुहं बोली क्यू कहा गया हैं ?

उत्तर :-चिड़िया को “मुँह बोली” इसलिए कहा गया है क्योंकि वह अपने गीतों के माध्यम से बूढ़े वन-बाबा के प्रति अपनी भावना और स्नेह व्यक्त करती है। यह मुँह बोली चिड़िया अपने गाने से वन-बाबा के साथ एक आत्मीय संबंध स्थापित करती है। कविता में “मुँह बोली” शब्द चिड़िया के गाने की मधुरता और उसकी भावनात्मक अभिव्यक्ति को दर्शाने के लिए प्रयोग किया गया है।

(ii)विजन का क्या अर्थ हैं ?चिड़िया को विजन से क्यों प्रेम हैं ?

उत्तर :-विजन का अर्थ है शांति, सन्नाटा, या एकांत। यह वह स्थिति है जहां चारों ओर शांति और सुकून हो, और मन को शांति का अनुभव हो।चिड़िया को विजन से प्रेम इसलिए है क्योंकि वह प्रकृति की गोद में, शांत और एकांत वातावरण में, अपनी स्वतंत्रता और सौंदर्य का आनंद लेती है। विजन चिड़िया को आत्मिक सुकून और आनंद प्रदान करता है, जो उसकी सरलता और प्रकृति प्रेम को दर्शाता है। शांत वातावरण में वह अपने गानों और गतिविधियों से अपनी खुशी व्यक्त करती है।

notice : वह चिड़िया जो कविता केदारनाथ अग्रवाल ने लिखा है। इस article लिखने के लिए हमने west bengal sylabus के साहित्य मेला पुस्तक का help लिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को शिक्षित करना है। Google से गुजारिश है हमारे post को रैंक करे और छात्रों को शिक्षित करने में हमारी मदद करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top